न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके, 1 मरा, दो घायल, सुनामी की चेतावनी जारी

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.6 की तीव्रता के झटके लगे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 1:08:38

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके, 1 मरा, दो घायल, सुनामी की चेतावनी जारी

मिंडानाओ (फिलीपींस)। फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.6 की तीव्रता के झटके लगे हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, फिलीपींस के मिंडानाओ में शक्तिशाली भूकंप रात 10 बजकर 37 मिनट पर आया। इसका केंद्र सतह से 32 किलोमीटर (20 मील) की गहराई में था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय आपदा राहत कार्यालय ने बताया कि दावाओ डेल नॉर्ट प्रांत के टैगम शहर में घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसके पति और बच्चा घायल हो गया।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद अभी भी भूकंप के प्रभाव का आकलन कर रही है।

सुनामी की चेतावनी जारी

सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप की तीव्रता और स्थान को देखते हुए दक्षिणी फिलीपींस और इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी आने की आशंका है।

देश की एक सरकारी एजेंसी ने मिंडानाओ के पूर्वी तट पर सुरिगाओ डेल सुर और दावो ओरिएंटल प्रांतों के लोगों को तुरंत ऊपरी इलाकों में जाने की सलाह दी है।

फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने शनिवार रात को सुनामी की चेतावनी भी जारी की, जिससे भूकंप के केंद्र के करीब तटीय इलाकों में रहने वाले निवासियों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने या अंदर की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। संस्थान द्वारा सुनामी की चेतावनी हटाए जाने के बाद निवासी घर लौट आए।

फिलीपीन तट रक्षक ने रविवार सुबह कहा कि सभी जहाजों और विमानों को रवाना होने के लिए तैयार रहने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने, 6.8 तीव्रता का अपतटीय भूकंप, सारंगानी शहर से लगभग 34 किमी उत्तर-पश्चिम में 72 किमी की गहराई तक आया था, जिससे कम से कम नौ मौतें हुईं।

प्रशांत "रिंग ऑफ फायर" के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

बांग्लादेश में भूकंप के झटके

बांग्लादेश में शनिवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। तत्काल किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं मिली है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.5 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर