न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ठंड से बचने के लिए खतरे में डाली जान, कार में ही जलाई अंगीठी, जयपुर किया रैफर

प्रदेश के टोंक जिले से सर्दी से बचाव का जानलेवा प्रयास का मामला सामने आया है। यहां दो युवक कार में अंगीठी कर रखकर सर्दी भगाने का प्रयास कर रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:31:50

राजस्थान : ठंड से बचने के लिए खतरे में डाली जान, कार में ही जलाई अंगीठी, जयपुर किया रैफर

टोंक। राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। इसके लिए जान तक को जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। प्रदेश के टोंक जिले से सर्दी से बचाव का जानलेवा प्रयास का मामला सामने आया है। यहां दो युवक कार में अंगीठी कर रखकर सर्दी भगाने का प्रयास कर रहे थे। दोनों ने कार के शीशे बंद कर रखे थे। इस दौरान अंगीठी से फैले धुएं के कारण दोनों युवक कार में बेहोश हो गए।

प्राप्त समाचारों के अनुसार लापरवाही की हद पार कर देने वाला यह मामला टोंक के निवाई में रविवार को सामने आया। युवकों की पहचान राजाराम मीणा (25) और सौरभ कोली (25) के रूप में हुई। ये दोनों शनिवार रात को जयपुर से अपने परिचित की कार लेकर निवाई आ रहे थे। आते समय चैनपुरा मोड़ के पास कार का पेट्रोल खत्म हो गया। रात होने के कारण दोनों ने आसपास से झाड़ियों की लकड़ियां इकट्ठी की और आग जलाकर तापने लगे।

लोहे के टूटे टीन को बना लिया अंगीठी

रविवार को सुबह सर्दी से बचने के लिए लोहे के टूटे टीन को अंगीठी बनाकर जलते हुए कोयले सिगड़ी में भरकर कार में रख लिए। इसके साथ ही कार के शीशे भी बंद कर लिए। इससे थोड़ी देर बाद ही वे बेहोश हो गए। उसी दौरान किसी राहगीर की उन पर नजर पड़ी। उसके बाद उसने कुछ अन्य लोगों को बुलाया। लोगों ने कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वे अंदर से बंद थे। इस पर लोगों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया।

एक युवक को जयपुर रेफर करना पड़ा

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। बाद में उनको वहीं पर लिटाकर सीपीआर दिया गया। युवकों की हालत को देखकर एम्बुलेंस को बुलाया और उनको निवाई सीएचसी भिजवाया। निवाई से बाद में उनको टोंक रेफर कर दिया गया। वहां एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट