न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, क्षतिग्रस्त हुआ खिड़की का शीश

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:15:47

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, क्षतिग्रस्त हुआ खिड़की का शीश

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। हालांकि, इस मामले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के खाना रेलवे स्टेशन पर पथराव के कारण हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के रेलवे कर्मचारी दिलीप कुमार के अनुसार, कोच संख्या सी-9 की सीट 48 और 49 के पास खिड़की का शीशा टूट गया है। कुमार ने बताया, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 12041 अप हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस खाना रेलवे स्टेशन पार कर रही थी तभी खिड़की की ओर से तेज आवाज आई। पास की सीट पर बैठे यात्री घबरा गए। फिर उन्होंने खिड़की का शीशा लगभग टूटा हुआ पाया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने सरकारी रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अपने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी।

पिछले साल भी किया गया था पथराव

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पिछले साल मार्च में फरक्का के पास वंदे भारत पर पत्थराव किया गया था। ट्रेन हावड़ा की ओर जा रही थी। इससे पहले जनवरी 2023 में पश्चिम बंगाल में दालकोला में पत्थरबाजी हुई। 20 जनवरी को नई हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया था। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दालकोला स्टेशन से गुजर रही थी। इस घटना में ट्रेन की खिड़की में दरारें आ गई थी। आरपीएफ ने इस मामले में शिकायत दर्ज की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती