Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम में STF ने पकड़ी 11 करोड़ की हेरोइन, दो महिला तस्कर सहित 4 गिरफ्तार

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि हेरोइन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कामरूप जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार रात कार्रवाई शुरू की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 2:19:18

असम में STF ने पकड़ी 11 करोड़ की हेरोइन, दो महिला तस्कर सहित 4 गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के राजधानी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने 11 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

असम पुलिस के प्रवक्ता प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि हेरोइन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कामरूप जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार रात कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मणिपुर के चुराचांदपुर से आ रही एक पिकअप वैन को रास्ते में रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वैन से 1.35 किलोग्राम हेरोइन के 98 पैकेट मिले।

पुलिस ने कहा कि एसटीएफ के उप महानिरीक्षक पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कामरूप जिले के अमीनगांव में चेकपोस्ट लगाया था। इस दौरान मणिपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नशीला पदार्थ निचले असम जिले में ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये होगी।
छापेमारी कर दो महिला ड्रग तस्करों को पकड़ा

वहीं दूसरे मामले में, एसटीएफ ने गुवाहाटी के खानापारा में छापेमारी की और दो आदतन महिला ड्रग तस्करों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने 54.5 ग्राम हेरोइन से भरी 43 शीशियां, 5,680 रुपये नकद और एक मोबाइल हैंडसेट बरामद किया। जब्त ड्रग्स की कीमत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार लगभग 44 लाख रुपये होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology