न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की सख्ती का असर: श्रीनगर से दिल्ली के हवाई टिकट अब ₹14,000 के करीब, किराया घटाया गया

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर से उड़ानों का किराया लगातार मॉनिटर किया जा रहा है और उसे सामान्य स्तर पर बनाए रखा गया है। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए बुधवार को तीन अतिरिक्त उड़ानें चलाई जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 8:26:24

सरकार की सख्ती का असर: श्रीनगर से दिल्ली के हवाई टिकट अब ₹14,000 के करीब, किराया घटाया गया

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर अब श्रीनगर से दिल्ली के बीच हवाई किराए में भारी कटौती की गई है। जहां पहले टिकट ₹65,000 तक पहुंच गया था, अब वही टिकट ₹14,000 के आसपास मिल रहा है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक श्रीनगर से दिल्ली लौटना चाहते थे, जिससे हवाई अड्डों पर भीड़ बढ़ गई और टिकटों की कीमत आसमान छूने लगी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर महंगे टिकटों के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिससे हड़कंप मच गया।

सरकार ने दिए कड़े निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि "श्रीनगर से उड़ानों का किराया नियमित और नियंत्रित रखा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा रही हैं।"

इनमें शामिल हैं:

• IndiGo 6E 3203: शाम 5 बजे प्रस्थान, शाम 6 बजे आगमन

• IndiGo 6E 3103: शाम 6 बजे प्रस्थान, शाम 7:30 बजे आगमन

• SpiceJet की एक उड़ान: रात 10:30 बजे प्रस्थान

इसके अलावा, सभी एयरलाइंस ने टिकट रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ कर दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नायडू ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बुधवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक श्रीनगर एयरपोर्ट से 3,337 यात्रियों ने उड़ान भरी है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।"

DGCA ने भी दिए निर्देश

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि श्रीनगर से अधिक उड़ानें चलाई जाएं ताकि पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब