न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: श्रीगंगानगर में रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर मार्ग पर सोमवार को कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 1:25:11

राजस्थान: श्रीगंगानगर  में रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर मार्ग पर सोमवार को कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना में घायल हुए दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा कल यानी रविवार सुबह करीब 9:00 बजे श्रीगंगानगर पदमपुर रोड पर सीसी हेड के पास हुआ। रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के आगे के परखच्चे उड़ गए।

लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाला बाहर

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पदमपुर थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला तथा तीनों मृतकों के शवों को पदमपुर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा होते ही रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस रोडवेज बस चालक की तलाश कर रही है।

पंजाब में जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वे पंजाब में किसी रिश्तेदार की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।इसी दौरान यह हादसा हुआ और हादसे में बादल सिंह, गुरुचरण सिंह की मौत हो गई। वहीं महिला स्वर्णजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका