न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खेल मंत्री ने टोंक जिले में 66वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

खेल व युवा मामलात एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री अशोक चांदना मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर टोंक जिले के उपखंड मालपुरा में रहे। श्री चांदना ने ग्राम पंचायत लावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 66वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 छात्र हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 10:04:46

खेल मंत्री ने टोंक जिले में 66वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जयपुर, 15 नवम्बर। खेल व युवा मामलात एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री अशोक चांदना मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर टोंक जिले के उपखंड मालपुरा में रहे। श्री चांदना ने ग्राम पंचायत लावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 66वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 छात्र हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए श्री चांदना ने कहा कि लॉकडाउन के बाद बने नकारात्मक माहौल को राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों ने दूर किया हैं, जिसमें तीस लाख खिलाड़ियों ने भाग लेकर मानव इतिहास का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। श्री चांदना ने खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेलों के वातावरण से युवाओं में नशे का चलन खत्म होकर अपराधों में कमी आती हैं।

श्री चांदना ने कहा कि प्रदेश में छह सौ से ज्यादा खिलाड़ियों को अब तक सरकारी नौकरियां प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई है उन्होंने आव्हान किया कि सभी खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेकर देश विदेश का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रथम बार राजस्थान की महिला टीम ने वॉलीबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता हैं। राजस्थान सरकार खेलों के प्रति हमेशा सजग रही हैं। अगर फिट राजस्थान होगा तो हिट राजस्थान का सपना साकार होगा। उन्होंने ग्रामीणों व लावा के खिलाड़ियों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लावा में मिनी खेल स्टेडियम बनाने के लिए मेजर ध्यानचंद योजना से कार्य करवाने तथा अपनी ओर से 50 लाख रूपये की राशि मिनी स्टेडियम के लिए देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

खेल मंत्री ने हॉकी से गेंद के शॉट लगाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

खेल मंत्री श्री अशोक चांदना ने हॉकी से गेंद के शॉट लगाकर खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इससे पूर्व चौसला, डिग्गी मोड, धोली व लावा में खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। लावा में 51 किलो की माला पहनाकर ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट