न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी में छात्र से हैवानियत: पहले उठक-बैठक लगवाई, फिर पैंट उतारने का दबाव

सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आठ छात्रों द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की घटना सामने आई है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया, और विश्वविद्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए सभी आरोपित छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 9:08:14

सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी में छात्र से हैवानियत: पहले उठक-बैठक लगवाई, फिर पैंट उतारने का दबाव

सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार गंभीर घटना के चलते। आठ छात्रों ने विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घुसकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित छात्र के अभिभावकों ने इस मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से की, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने सख्त कदम उठाते हुए मारपीट करने वाले आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।

जागरण की खबर के अनुसार ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम एक दोस्त के बुलावे पर उसके कमरे में गया था। कमरे में पहले से तीन अन्य छात्र मौजूद थे, और कुछ देर बाद दो और छात्र भी वहां आ गए। कुछ समय बाद इन छात्रों ने पीड़ित छात्र को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाने को कहा, और पैंट उतारने का दबाव डाला। विरोध करने पर सभी छात्रों ने बिना किसी कारण उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी शर्ट भी फट गई।

आरोप है कि एक छात्र ने हाथ में पहने कड़े से पीड़ित पर वार किया, जिसके कारण उसके होंठ, गर्दन, सिर और पीठ में चोटें आईं। पीड़ित छात्र ने बार-बार विनती की, लेकिन उसे तभी छोड़ा गया जब उसने किसी को इस बारे में न बताने की कसम खाई। पीड़ित छात्र को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उपचार किया गया।

पीड़ित के अभिभावकों ने इस मामले में डायल 112 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शनिवार को तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, अभिभावकों को एफआईआर दर्ज न कराए जाने के लिए काफी समझाया गया।

कुछ दिन पहले ही ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सूटकेस में लड़की को ले जाने का विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे विश्वविद्यालय पूरे देश में सुर्खियों में आ गया था। इस मामले में विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया था, जिनमें वह लड़की भी शामिल थी, जो सूटकेस में बंद थी।

इसके अलावा, जिंदल यूनिवर्सिटी में मारपीट के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। फरवरी में, बीए क्रिमिनोलाजी के द्वितीय वर्ष के एक छात्र के साथ कुछ सीनियर छात्रों ने मारपीट की थी, जिसमें छात्र से चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने की घटना सामने आई थी। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी गई थी।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता अंजु मोहन ने बताया कि यह रैगिंग का मामला नहीं था, बल्कि छात्रों के दो समूहों के बीच मारपीट थी, जिसे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत रोक दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल सभी छात्रों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर निष्कासन सहित कठोर दंड का प्रावधान है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत