न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 27 दिनों से अपने बेटे को तलाश में परेशान है मां, मैसेज किया तो आया अब नहीं मिलूंगा का रिप्लाई

62 साल की महिला पिछले 27 दिनों से अपने गुमशुदा बेटे की तलाश में परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि मां ने जब बेटे को मैसेज किया तो उसने मैसेज कर बोला कि मैं तुम्हें नहीं मिलूंगा और मिल गया तो लाश ही मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 2:01:43

जयपुर : 27 दिनों से अपने बेटे को तलाश में परेशान है मां, मैसेज किया तो आया अब नहीं मिलूंगा का रिप्लाई

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां 62 साल की महिला पिछले 27 दिनों से अपने गुमशुदा बेटे की तलाश में परेशान हैं। हैरानी की बात यह है कि मां ने जब बेटे को मैसेज किया तो उसने मैसेज कर बोला कि मैं तुम्हें नहीं मिलूंगा और मिल गया तो लाश ही मिलेगी। मुझे तलाश मत करना। मैसेज देखकर बुजुर्ग महिला दो दिनों से परेशान है। फिर उन्होंने 11 सितंबर की रात को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सांगानेर थाने में दर्ज कराई। हेड कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार का कहना है कि वे मोबाइल लोकेशन लेकर युवक की तलाश कर रहे हैं।

मीरा यादव (62) पत्नी रामचंद्र यादव निवासी जनकपुरी, सांगानेर ने बताया कि उसका बेटा विवेक यादव(28) 17 अगस्त से लापता है। विवेक की कुछ समय पहले शादी हुई थी। वह पत्नी को पीहर छोड़ आया। उसके बाद से विवेक का कुछ पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। वह घर से अपने सारे कपड़े भी साथ लेकर गया है। बुजुर्ग महिला ने उसे रिश्तेदारों व सभी जान पहचान वालों के पास पहुंच कर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला।

विवेक ने एक लेडीज गारमेंट्स की फैक्ट्री भी खोल रखी थी, जिसे वह किराए की जगह पर चलाता था। बुजुर्ग महिला ने फैक्ट्री पहुंचकर बेटे के बारे में मालूम किया। मालिक ने बोला कि वह सारा सामान बेच कर चला गया है। अब यहां पर कोई नहीं है। मां ने बेटे को हर जगह तलाश लिया। मां कई दिनों से बेटे को लगातार फोन कर रही थी। वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। तब बेबस मां ने बेटे को मैसेज किया कि कहां पर है बेटा, जल्दी घर आ जा। मैं तेरी रिपोर्ट दर्ज करवा रही हूं। तब बेटे ने वापस मैसेज का जवाब दिया कि रिपोर्ट करवा दो, अब मैं तुम्हे नहीं मिलूंगा और मिल भी गया तो मेरी लाश ही मिलेगी। मैसेज देखकर महिला काफी परेशान हो गई और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट