न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते...' राहुल गांधी ने सुनी कुलियों की पीड़ा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर रुककर उन्होंने कुलियों की समस्याएं सुनीं और बाद में ट्वीट कर आश्वासन दिया कि वे उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 10:09:38

'किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते...'  राहुल गांधी ने सुनी कुलियों की पीड़ा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर रुककर उन्होंने कुलियों की समस्याएं सुनीं और बाद में ट्वीट कर आश्वासन दिया कि वे उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।

राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे कुलियों से बातचीत करते नजर आए। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते। हम घर पर पैसे भेजें या खाना खाएं, यह तय करना पड़ता है। हमारे कुली भाई ऐसी मुश्किलों में जीने को मजबूर हैं।" उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुलियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों की मदद की, लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे और उनके अधिकारों के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे।

राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कुलियों के योगदान की सराहना की। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन कुलियों ने कई यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, "अक्सर मानवता की रोशनी सबसे अंधेरे समय में सबसे तेज चमकती है। कुली भाइयों ने मानवता की मिसाल पेश की और कई लोगों की जान बचाई। इसके लिए मैं आज देशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब