न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोफिया कुरैशी पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन, भाजपा के मंत्री का विवादित बयान

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया, उन्हें पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन कहा। कांग्रेस ने मंत्री की बर्खास्तगी और FIR दर्ज करने की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 4:14:47

सोफिया कुरैशी पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन, भाजपा के मंत्री का विवादित बयान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना की वीरता को दुनियाभर में सम्मान दिलाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान सुर्खियों में है। राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें “पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन” कहकर संबोधित किया। उस वक्त मंच पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक उषा ठाकुर भी उपस्थित थीं।

सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री की टिप्पणी

लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, यह बयान इंदौर जिले के महू के मानपुर क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में दिया गया। मंत्री विजय शाह पाकिस्तान के खिलाफ तीखे भाषणों से तालियां बटोर रहे थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने ऐसी सीमाएं पार कर दीं, जिससे अब विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने बार-बार यह कहते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को “पाकिस्तानियों और आतंकवादियों की बहन” कहा, हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा – "जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन पर हमने उनकी बहन को भेजकर बदला लिया। वे हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारते थे, और मोदी जी ने उनकी बहन को उनके घर भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारी बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।"

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

कर्नल सोफिया कुरैशी को उनकी मुस्लिम पहचान के आधार पर आतंकवादियों से जोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने मंत्री के बयान को घोर आपत्तिजनक और देश के बहादुर सैन्य अधिकारियों का अपमान बताया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी सार्वजनिक मंच से मुस्लिम सैनिक को लेकर इस तरह की बयानबाजी की गई हो।

एस-400 मिसाइलों पर कांग्रेस को भी घेरा

विजय शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एस-400 मिसाइलों का जिक्र किया और कहा – 'अगर एस-400 नहीं होती तो हमारे शहरों पर मिसाइलें गिरतीं, बच्चे मरते, सैनिक कैंप खत्म हो जाते। कांग्रेस से पूछो कि उन्होंने ये मिसाइलें क्यों नहीं लाईं। 60 साल से तुम्हारे बाप-दादाओं की सरकार थी, लेकिन एस-400 मोदी जी लेकर आए।'

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बर्खास्तगी की मांग

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा – 'क्या देश की बहादुर बेटी को पाकिस्तानियों की बहन कहना ही भाजपा का राष्ट्रवाद है? क्या मोदी जी ने सोफिया कुरैशी से प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए करवाई थी कि उनके मंत्री सार्वजनिक मंचों पर उन्हें आतंकवादियों से जोड़ें?'

उन्होंने मांग की कि विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह की FIR दर्ज की जाए। कांग्रेस ने इस बयान को "निर्लज्जता और बेशर्मी की पराकाष्ठा" बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?