न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर: बेटे की चाह में अंधा बना बाप, पाँच माह की जुड़वाँ बेटियों को फर्श पर पटक कर मारा

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक क्रूर पिता ने अपनी 5 महीने की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटा चाहने की मानसिकता के कारण आरोपी ने मासूम बच्चियों को पटक-पटक कर मार डाला और शवों को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 12:18:14

सीकर: बेटे की चाह में अंधा बना बाप, पाँच माह की जुड़वाँ बेटियों को फर्श पर पटक कर मारा

सीकर। बालिकाओं के प्रति विकृत मानसिकता वाले लोगों की विचारधारा आज भी पुरातन पंथी नजर आ रही है। आए दिन बालिकाओं के साथ होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाओं के बीच आज राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक क्रूर पिता ने अपनी ही 5 महीने की जुड़वा बेटियों की पटक- पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शवों को दफना दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक बच्चियों की मां अनीता यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही घर में मामूली झगड़ा चल रहा था। सुबह 11 बजे वह दोनों बेटियों निधि और नव्या का टीकाकरण करवाने गई थी। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर में पति अशोक कुमार यादव ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर उसने दोनों मासूम बच्चियों को फर्श पर पटक दिया।

मां अनीता ने बताया कि वह इस भयावह मंजर को देखकर बेहोश हो गई। जब उसे होश आया, तब तक घरवालों ने बच्चियों को अस्पताल ले जाने का दिखावा किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शवों को दफना दिया। बताया जा रहा है कि अनीता का पति बेटा चाहता था, इसलिए आए दिन ससुराल पक्ष के लोग अनीता को ताने मारते थे।

घटना की जानकारी मृतक बच्चियों के मामा सुनील यादव को मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आईपीएस रोशन मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम की मदद से दफन दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी