न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, उत्तराखंड से 6 लोगों को उठाया; गैंगस्टर लॉरेंस NIA कोर्ट पहुंचा, एनकाउंटर की जताई आशंका

रविवार शाम को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 6:23:52

मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, उत्तराखंड से 6 लोगों को उठाया; गैंगस्टर लॉरेंस NIA कोर्ट पहुंचा, एनकाउंटर की जताई आशंका

रविवार शाम को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

उधर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस ने NIA कोर्ट में पिटीशन दायर की है। पिटीशन में उसने कहा है कि अगर पंजाब पुलिस मेरा प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो एनकाउंटर हो सकता है। इसलिए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस को अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए करे। इसके लिए कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया। कहा- लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय है।

सिविल अस्पताल में शुरू हुआ पोस्टमार्टम

मानसा में सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। इसके लिए मेडिकल के लिए बोर्ड बनाया गया है। जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत 5 डॉक्टर शामिल किए गए हैं। CM भगवंत मान ने कहा हैं कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अगुआई में ज्युडीशियल कमीशन से जांच का पत्र लिखने के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा में मूसेवाला के प्रशंसक लगातार इकट्‌ठा हो रहे हैं। पंजाब पुलिस ने वारदात के एक किलोमीटर दायरे के मोबाइल डंप उठाकर जांच तेज कर दी है।

तिहाड़ जेल में रची गई साजिश

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है। पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी।

sidhu moosewala murder case,punjab police,detained several suspects from dehradun,sidhu moose wala death,sidhu moose wala news

ढाबे का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पंजाब पुलिस

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मनसा के कैंचिया इलाके में मनसुख वैष्णो ढाबे पर पहुंची। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, सीसीटीवी में 29 मई को कुछ लड़के ढाबे पर खाना खाते हुए दिखाई दे रहे थे, पंजाब पुलिस सीसीटीवी को साथ लेकर गई है। पुलिस को ऐसा शक है कि हमलावर इस ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। हालांकि सीसीटीवी के दिख रहे लड़के वाकई हमलावर हैं या हत्याकांड में शामिल हैं इसकी अभी जांच होआ बाकी है। सीसीटीवी 29 मई की सुबह 10 बजकर 25 मिनट का है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें