न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मूसेवाला को सबसे नजदीक से गोली मारने वाला शूटर है अंकित सिरसा, उम्र सिर्फ 19 साल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस रोजाना चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब अंकित सिरसा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 19 साल के अंकित सिरसा ने मूसेवाला को सबसे सबसे नजदीक से गोली मारी थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला से पहले अंकित सिरसा ने किसी की जान नहीं ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 3:35:08

मूसेवाला को सबसे नजदीक से गोली मारने वाला शूटर है अंकित सिरसा, उम्र सिर्फ 19 साल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस रोजाना चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब अंकित सिरसा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 19 साल के अंकित सिरसा ने मूसेवाला को सबसे सबसे नजदीक से गोली मारी थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला से पहले अंकित सिरसा ने किसी की जान नहीं ली थी। मतलब मूसेवाला की हत्या ही उसका पहला मर्डर था। बता दें कि अंकित सिरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसके साथी सचिन चौधरी के साथ रविवार रात (3 जुलाई) को ही गिरफ्तार किया था। दोनों को दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास से पकड़ा गया है। सचिन चौधरी ने शूटरों की मदद की थी। वह हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। वहीं अंकित हरियाणा के सिरसा का रहने वाला था।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अंकित सिरसा ने चार महीने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई का गैंग ज्वाइन किया था। वह 9वीं पास था और उसके बाद ही अपराध के अंधेरे में कूद गया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दो और लोग इनके टारगेट पर थे। इन दोनों की हत्या के बाद इनका विदेश भागने का प्लान था।

बता दें कि अंकित सिरसा एक अन्य बदमाश प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। प्रियव्रत और अंकित एक साथ भागे थे। प्रियव्रत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले तक अंकित और प्रियव्रत गुजरात में छिपे थे। दोनों 7 जून तक कच्छ में रहे। प्रियव्रत उस दौरान बिना मास्क के घूमने लगा था। तब उसको पकड़ा गया था।

पंजाब पुलिस की तीन वर्दी भी मिली

इन दोनों के पास से एक 9MM की पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, एक 30MM की पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस मिले हैं। इनके पास से पंजाब पुलिस की तीन वर्दी भी मिली हैं। पुलिस की वर्दी इसलिए रखी थी ताकि कभी जरूरत पड़े तो भागने में मदद मिले। इसके अलावा इनके पास दो मोबाइल फोन भी मिले।

29 मई को हुआ था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को मारा गया था। उस दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा थार कार से अपनी मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में सिद्धू की थार के पीछे दो गाड़ियां लग गई थी। रास्ते में दोनों गाड़ियों ने थार को रोककर उसपर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें सिद्धू की मौत हो गई थी, वहीं दोनों दोस्त जख्मी हो गये थे। सिद्धू पर 30 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं। बाद में सामने आया कि सिद्धू को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मरवाया है। लॉरेंस खुद सिद्धू को विक्की मिड्डूखेड़ा नाम के शख्स की हत्या का जिम्मेदार मानता है। लॉरेंस गैंग का आरोप है कि सिद्धू ने ही विक्की को मरवाया था और शूटर्स को पनाह दी थी। सिद्धू की हत्या में लॉरेंस के साथ-साथ गोल्डी बराड़ का नाम आया है। जो कि कनाडा में रहता है। अबतक की जांच में यह सामने आया है कि लॉरेंस और गोल्डी ने मिलकर इस हत्या के प्लान को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात