न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शर्मसार है अंकित का परिवार, कहा- सरकार उसे जो सजा दे, हमें मंजूर

अंकित की इस हरकत पर पूरा परिवार शर्मसार है। परिवार का कहना है कि अगर सरकार उसे फांसी की भी सजा देगी तो हमें मंजूर है, क्योंकि उसने पूरे देश में हमारी बेइज्जती करा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 4:50:35

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: शर्मसार है अंकित का परिवार, कहा- सरकार उसे जो सजा दे, हमें मंजूर

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने अंकित सिरसा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 19 साल के अंकित सिरसा ने मूसेवाला को सबसे सबसे नजदीक से गोली मारी थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला से पहले अंकित सिरसा ने किसी की जान नहीं ली थी। मतलब मूसेवाला की हत्या ही उसका पहला मर्डर था। अंकित सिरसा ने पंजाबी गायक पर दो पिस्तौल से कम से कम छह राउंड गोलीबारी की थी। अंकित की इस हरकत पर पूरा परिवार शर्मसार है। परिवार का कहना है कि अगर सरकार उसे फांसी की भी सजा देगी तो हमें मंजूर है, क्योंकि उसने पूरे देश में हमारी बेइज्जती करा दी।

न्यूज18 से बात करते हुए आरोपी अंकित के एक चचेरे चाचा नवीन ने बताया कि सरकार उसे जो सजा दे, हमें मंजूर है। डेथ वारंट पर हम साइन कर देंगे। हमें क्या मलाल होगा, जब उसने इंडिया में हमारी बेइज्जती करा दी।

अंकित के परिवार में 4 बहनें और 2 भाई हैं। 3 बहनों की शादी हो चुकी है। भाई और मां-बाप स्थानीय फैक्ट्री में काम करते हैं। नवीन ने बताया कि परिवार के सभी लोग काम करते हैं और अंकित नौवीं फेल है और उसके बाद वह स्कूल ही नहीं गया।

आरोपी अंकित के चाचा ने बताया कि हमें पता नहीं कि उसने यह कैसे किया। पहले वह अच्छे से रहता था। स्कूल में भी न किसी से बात करता था और न झगड़ा। नौवीं क्लास में ही फेल हो गया था। वह बीते चार-पांच महीनों से गायब था। हम तो जानते भी नहीं थे कि सिद्दू मूसेवाला कौन है। हम कभी थाने में भी नहीं गए थे, मगर उसकी वजह से सब देखना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अब हम यही चाहते हैं कि सरकार उसे जो सजा देगी, हमें मंजूर है। हम डेथ वारंट पर साइन करने को तैयार हैं। ढाई तीन साल पहले ही उसने स्कूल छोड़ दिया था। कुछ महीने पहले झज्जर में स्नैचिंग का मामला था, तब इसके पापा ने हाथ पैर जोड़कर इसकी जमानत करवा दी थी। इसको समझाया था। इसके बाद वह यहां से चला गया था।

sidhu moosewala,ankit sirsa,ankit moosewala murder

29 मई को हुआ था सिद्धू मूसेवाला का मर्डर

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को मारा गया था। उस दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा थार कार से अपनी मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में सिद्धू की थार के पीछे दो गाड़ियां लग गई थी। रास्ते में दोनों गाड़ियों ने थार को रोककर उसपर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें सिद्धू की मौत हो गई थी, वहीं दोनों दोस्त जख्मी हो गये थे। सिद्धू पर 30 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं। बाद में सामने आया कि सिद्धू को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मरवाया है। लॉरेंस खुद सिद्धू को विक्की मिड्डूखेड़ा नाम के शख्स की हत्या का जिम्मेदार मानता है। लॉरेंस गैंग का आरोप है कि सिद्धू ने ही विक्की को मरवाया था और शूटर्स को पनाह दी थी। सिद्धू की हत्या में लॉरेंस के साथ-साथ गोल्डी बराड़ का नाम आया है। जो कि कनाडा में रहता है। अबतक की जांच में यह सामने आया है कि लॉरेंस और गोल्डी ने मिलकर इस हत्या के प्लान को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल