न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sidhu Moose Wala Death: बड़ा खुलासा, दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश...

तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है। लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नम्बर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। वह जेल से ही गैंग को ऑपरेट करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 11:45:05

Sidhu Moose Wala Death: बड़ा खुलासा, दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश...

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा में गोलियां दागकर दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मूसेवाला साढ़े 4 बजे घर से निकले। साढ़े 5 बजे वह खुद थार चलाकर जा रहे थे। उनके साथ 2 लोग थे। इनके पीछे एक गाड़ी थी और 2 गाड़ियां सामने से आई। हमलावरों ने AK-47, AK-94 से थार गाड़ी सवार मूसेवाला पर ताबड़तोड़ करीब 30 राउंड फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के साथी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। सूत्रों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला बिश्नोई गैंग के विरोधी कैंप को सपोर्ट कर रहा थे। इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था। सिद्धू की हत्या कहीं और नहीं, बल्कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई थी। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने वर्चुअल नंबरो से विदेश में मौजूद गोल्डी बरार से कई बार बात की थी।

तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पंजाब पुलिस पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है। लारेंस बिश्नोई तिहाड़ की जेल नम्बर 8 की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। वह जेल से ही गैंग को ऑपरेट करता है।

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों की संख्या करीब 700 के पार है, जिसमें प्रोफेशनल शूटर भी शामिल हैं। बिश्नोई शराब माफियाओं से रंगदारी वसूल करता है। लॉरेंस और उसका गैंग पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे देशों में फैला हुआ है। लॉरेंस का क्राइम पार्टनर है कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी, जिस पर एक वक्त 5 लाख का इनाम था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया था।

मूसावाला के पिता बलकौर सिंह ने भी दावा किया है कि उनके बेटे को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थीं और फिरौती मांगी जा रही थी। पिता के मुताबिक, मूसावाला को कई बार फिरौती के लिए धमकी भरे फोन आए थे।

पिता बलकौर सिंह ने कहा कि धमकियों की वजह से परिवार ने बुलेटप्रूफ फॉर्चूनर कार भी खरीदी हुई थी। लेकिन रविवार को सिद्धू अपने दो दोस्तों (गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह) के साथ थार कार से कहीं निकला था। पिता ने बताया कि बुलेटप्रूफ कार और गममैन दोनों को ही सिद्धू घरपर छोड़ कर गए थे।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली की अलग-अलग जेलों बंद गैंगस्टर नीरज बावनिया, टिल्लू ताजपुरिया और लारेंस बिश्नोई के गुर्गों पर खास नजर रखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2021 को मोहाली में दिन दहाड़े यूथ अकाली लीडर विक्की मिडुखेड़ा की हत्या की गई थी। विक्की पंजाब के गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का बेहद करीबी था। हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगन प्रीत सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस मैनेजर तक पहुंच पाती, उसके पहले ही वो भारत से फरार होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिडुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए लारेंस बिश्नोई गैंग सिद्धू पर हमले की फिराक में था। लारेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि वह जेल से गैंग ऑपरेट कर रहा है। इस गैंग के लोग कनाडा समेत विदेशों में मौजूद हैं।

punjabi singer sidhu moose wala,tihar jail,sidhu moose wala murder

पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार

उधर, सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम करवाने से परिवार ने इनकार कर दिया है। वह हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। जिसमें CBI और NIA भी सहयोग करे। मूसेवाला के पिता ने इस संबंध में सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मान से 3 मांगे की हैं। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की नाकामियों से मेरे बेटे की हत्या हुई। मूसेवाला की मां मुझे पूछती है कि शुभदीप कहां है?, वह घर कब आएगा?। मैं उसे क्या जवाब दूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा। उन्होंने सीएम मान के आगे 3 मांगे रखी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल