न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिद्धारमैया ने केन्द्र सरकार को कहा नीच, BJP नेताओं में आक्रोश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 6:33:49

सिद्धारमैया ने केन्द्र सरकार को कहा नीच, BJP नेताओं में आक्रोश

बेंगलूरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार बताया। सिद्धारमैया इतने नाराज हैं कि उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को 'नीच' तक कह दिया है। सिद्धारमैया का आरोप है कि केंद्र सरकार ने राज्य को अतिरिक्त चावल की सप्लाई देने से मना कर दिया है। कर्नाटक सीएम के इस विवादित बयान को लेकर भाजपा नेताओं में काफी आक्रोश है।

आरोप- केंद्र ने चावल की सप्लाई करने से किया इनकार

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने अपनी अन्न भाग्य योजना के लिए हर लाभार्थी को अतिरिक्त 5 किलोग्राम चावल देने का एलान किया था। इसी योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से चावल की सप्लाई करने की मांग की थी। सिद्धारमैया ने कहा कि 'जब मैं पिछले कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री था तो मैंने लोगों को सात किलो चावल मुफ्त दिया था लेकिन पिछली भाजपा सरकार ने इस घटाकर चार-पांच किलो कर दिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने वादा किया था मैं अतिरिक्त पांच किलो चावल और दूंगा।'

केंद्र सरकार को बताया गरीब विरोधी

सिद्धारमैया ने कहा कि 'उनकी सरकार और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच चावलों की आपूर्ति के लिए समझौता भी हो गया था लेकिन केंद्र ने हमें चावल देने से मना कर दिया। हमने मुफ्त में चावल नहीं मांगे थे, हम इसके भुगतान के लिए तैयार थे। जब हमने चावल मांगे तो वह इसके लिए तैयार थे लेकिन बाद में पीछे हट गए। अब आप ही बताइए कि वह कितने नीच हैं। वह गरीब विरोधी हैं और उनमें मानवता नहीं है।'

सिद्धारमैया ने कहा कि हम अपनी पांच गारंटी योजनाओं को लागू करेंगे और राज्य को दिवालिया भी नहीं होने देंगे। बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि कर्नाटक की सत्ता में आने पर वह महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की एक महिला को दो हजार रुपए प्रतिमाह, गृह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और अन्न भाग्य योजना के तहत हर बीपीएल परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती