न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : दुकान के अंदर थे ग्राहक और बाहर से ताला लगा शादी में दूसरे गांव चला गया दुकानदार

एक अनोखा मामला सामने आया धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में जहां एक दुकानदार ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद कर भूल गया और शादी में दूसरे स्थान पर चला गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 9:30:15

धौलपुर : दुकान के अंदर थे ग्राहक और बाहर से ताला लगा शादी में दूसरे गांव चला गया दुकानदार

कोरोना के चलते प्रदेश में सख्ती बरती गई हैं और लॉकडाउन में दुकानों को बंद रखा गया हैं। लेकिन कई लोग बंद दुकानों में ही ग्राहकों को दुकान के अंदर बाहर से शटर डाउन कर सामान बेच रहे हैं। इसका एक अनोखा मामला सामने आया धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में जहां एक दुकानदार ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद कर भूल गया और शादी में दूसरे स्थान पर चला गया। उसे यह याद ही नहीं रहा कि उसकी दुकान में 2 ग्राहक (मां-बेटी) बंद हैं। 3 घंटे के इंतजार के बाद भी शटर नहीं खुला। मां-बेटी का दुकान में दम घुटने लगा था। उनसे रहा नहीं गया तो शटर खटखटाने के साथ ही चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में एसपी केसर सिंह शेखावत वहां पहुंच गए। उन्होंने शटर का ताला तुड़वाकर मां-बेटी को बाहर निकलवाया। साथ ही, दुकान को सील कराते हुए दुकानदार के खिलाफ FIR के आदेश दिए। यह पूरा घटनाक्रम सुबह 11 से दोपहर करीब 2 बजे का है।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने दुकान के अंदर महिला ग्राहकों को बंद करने वाले दुकानदार बनवारी पुत्र रतीराम के खिलाफ उपखंड अधिकारी रामकिशोर मीणा को राजस्थान महामारी अध्यादेश अधिनियम एक्ट के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। साथ ही, दुकान को सील करने की कार्रवाई एवं जुर्माना वसूलने के लिए कहा। तहसीलदार आसाराम गुर्जर ने तत्काल दुकान को सील कर दिया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह सहायक उपनिरीक्षक उदय भान सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बंद दुकान से मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाजार के लोग सकते में आ गए। दुकान के शटर पर ताला जड़ा था। अंदर से लगातार चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। देखते-ही-देखते दुकान के पास भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने भीड़ देखी तो रुक गए। लोगों ने उनको बताया कि अंदर से महिलाओं की आवाज आ रही है। उन्होंने बाहर दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर को मिलाया और 2 लोगों के बंद होने की सूचना दी। दुकानदार बनवारी ने पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत से कहा कि वह एक शादी में है। मौके पर आने में समय लगेगा।

एसपी शेखावत ने बिना देर किए ही शटर पर लगे ताले को पुलिसकर्मियों से तुड़वा दिया। पुलिस ने जैसे ही दुकान का शटर उठाया, सामने पसीने से लथपथ मां-बेटी थीं। दोनों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थीं। उन लोगों ने पुलिस को अपना नाम मंजू पत्नी राकेश कुशवाह और बेटी का वैष्णा कुशवाह बताया। एसपी ने दोनों को समझाया और कहा कि बिल्कुल न घबराएं। तब जाकर मां-बेटी ने राहत की सांस ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल