न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिटायर्ड DGP ओमप्रकाश हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: क्या पत्नी और बेटी ने मिलकर रची थी साजिश?

हत्या के आरोप में उनकी पत्नी पल्लवी को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल जांच और घटनास्थल की पुनर्रचना (रीक्रिएशन) के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अब सिटी क्राइम ब्रांच (CCB) को सौंप दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 10:40:45

रिटायर्ड DGP ओमप्रकाश हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़: क्या पत्नी और बेटी ने मिलकर रची थी साजिश?

बेंगलुरु। रिटायर्ड डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या के आरोप में उनकी पत्नी पल्लवी को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल जांच और घटनास्थल की पुनर्रचना (रीक्रिएशन) के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच अब सिटी क्राइम ब्रांच (CCB) को सौंप दी गई है।

पत्नी का दावा: घरेलू हिंसा से तंग आकर की हत्या

पुलिस की पूछताछ में पल्लवी ने दावा किया कि वह और उनकी बेटी लंबे समय से ओमप्रकाश की प्रताड़ना का शिकार थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे और रविवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी, जिसके चलते 'आत्मरक्षा में हत्या' जैसा कदम उठाना पड़ा।

मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं पल्लवी?

जांच में यह बात सामने आई है कि पल्लवी लंबे समय से सिजोफ्रेनिया नामक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। ओमप्रकाश ने उनके इलाज पर लाखों रुपये खर्च किए थे, परंतु स्थिति में विशेष सुधार नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, पल्लवी घर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर शक करती थीं और दावा करती थीं कि उन्हें मारने की साजिश हो रही है। यहां तक कि ऑफिसर्स वाइव्स के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी वह अजीबोगरीब संदेश भेजती थीं।

हत्या से पहले भेजा गया मैसेज भी कर रहा इशारा

हत्या से कुछ दिन पहले पल्लवी ने एक ग्रुप में मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा— "मैं बंधक हूं, मेरे हर कदम पर नजर रखी जा रही है। मुझे जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। ओमप्रकाश और उनके लोग मुझे खत्म करना चाहते हैं।" उन्होंने अपने पति पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े होने का आरोप भी लगाया और कहा था कि अगर उनकी या उनकी बेटी की मौत होती है, तो उसके जिम्मेदार केवल ओमप्रकाश होंगे।

बेटी कृति की भूमिका पर भी संदेह

ओमप्रकाश के बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर अब उनकी बहन कृति को इस केस में दूसरी आरोपी बनाया गया है। घटना के समय कृति घर पर मौजूद थीं। सवाल यह उठता है कि अगर हत्या अकेले पल्लवी ने की थी, तो कृति ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? या फिर क्या वह भी इस साजिश में शामिल थीं?

सूत्रों के अनुसार, कृति ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया और फिंगरप्रिंट जांच के दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि उन्होंने महिला कांस्टेबल को छूने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दे डाली। फिलहाल उन्हें मानसिक स्थिति को देखते हुए NIMHANS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बेटी ने पिता को घर बुलाकर फंसाया?

पुलिस के मुताबिक, हत्या से कुछ दिन पहले ओमप्रकाश और पल्लवी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ओमप्रकाश अपनी बहन के घर रहने चले गए थे। लेकिन शुक्रवार को कृति ने खुद जाकर पिता से घर लौटने की गुहार की, जिसके बाद ओमप्रकाश वापस लौटे और रविवार को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। सवाल ये है कि क्या ये सिर्फ एक संयोग था या सुनियोजित साजिश? इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

आगे की जांच से खुलेंगे कई राज

फिलहाल पल्लवी न्यायिक हिरासत में हैं और कृति का इलाज चल रहा है। पुलिस को इस केस में कई मोर्चों पर जांच करनी है—पारिवारिक कलह, मानसिक बीमारी, बेटी की भूमिका और हत्या की योजना। यह स्पष्ट है कि यह मामला सिर्फ घरेलू हिंसा या मानसिक असंतुलन तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे कई परतें छिपी हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती