Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: भोपाल, इंदौर और जबलपुर शहर में हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन, 31 तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 10:38:49

MP News: भोपाल, इंदौर और जबलपुर शहर में हर रविवार पूर्ण लॉकडाउन, 31 तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। तीनों शहरों में अगले आदेश तक हर वीकैंड पर शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 32 घंटे का टोटल लॉकडाउन रहेगा इसके साथ इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक ली।इसमें 1 दिन के लॉक डाउन पर सहमति बनी।

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चालू रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं।सोशल डिस्टेंस रखें। कहीं भीड़ न करें और कोरोना संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि पिछले दिन (गुरुवार को) राज्य में 21 हज़ार कोरोना टेस्ट किए गए। इसमें प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 5.5 % आया है, जो बहुत ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है, जो ज्यादा खतरनाक है। संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, लेकिन बाजारों में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा है।

सामाजिक समारोह की अनुमति लेनी होगी

बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
एमपी में फिर कोरोना का कहर बढ़ गया है।यहां बीते 24 घंटे में 1140 नये मरीज़ मिले हैं। इंदौर में 309, भोपाल में 272, जबलपुर में 116 और ग्वालियर में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं।पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि इसी अवधि में कोरोना के 556 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए।मध्य प्रदेश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6609 है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में पिछले एक साल में कोरोना से अब तक 273097 लोगों को कोरोना हो चुका है। इंदौर में दो महीने 26 दिन बाद 302 केस मिले हैं। इसी तरह भोपाल में 3 महीने 7 दिन बाद एक दिन में 203 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ रोजाना ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और खरगोन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार बंद हो जाएंगे। केवल मेडिकल, राशन और खानपान की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका