न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार पर तंज: संजय राउत ने कहा - 'बैल कितना भी अड़ियल हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है'

बैल कितना भी अड़ियल क्यों ना हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है, जय जवान, जय किसान!

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 11:54:11

मोदी सरकार पर तंज: संजय राउत ने कहा - 'बैल कितना भी अड़ियल हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है'

तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद शिवसेना ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बैल कितना भी अड़ियल क्यों ना हो, किसान खेत जुतवा ही लेता है, जय जवान, जय किसान!'

इतना ही नहीं आज 20 नवंबर को पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि डेढ़ साल से किसान अन्यायकारी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। ये कानून जमीन के मालिक किसानों को गुलाम बनाने के लिए लाया गया था। आंदोलन को जालियांबाग की तरह जुल्म से दबाने की कोशिश की गई। लेकिन किसान आंदोलन करते हुए जुटे रहे, किसान बारिश और धूप सहते रहे, आखिरकर केंद्र सरकार को किसानों के सामने झुकना ही पड़ा। लेकिन केंद्र सरकार का अहंकार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से माफी नहीं मांगी है।

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, 'किसान पीछे नहीं हटे, 13 राज्यों के चुनावों में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। आगे उत्तरप्रदेश और पंजाब विधानसभा में चुनाव हारने का डर है। इसलिए केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों का वापस लिया है।'

शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर हमले किए गए हैं। संपादकीय में लिखा, 'जिन किसानों को पाकिस्तानी, खालिस्तानी कह कर बदनाम किया गया उन्हीं के सामने केंद्र सरकार ने सफेद झंडा क्यों फहराया?'

सामना में लिखा, 'राहुल गांधी ने जनवरी में कहा था- सरकार को यह तीन काला कानून पीछे लेना ही पड़ेगा, मैंने क्या कहा था, यह ध्यान रखो- राहुल गांधी को पप्पू कहकर अपमानित करनेवालों को अब यह याद रखना चाहिए।'

सामना में लिखा, 'लखीमपुर खीरी में आंदोलनरत किसानों को भाजपा के मंत्रीपुत्र ने कुचलकर मार डाला। उस "जलियांवाला बाग" जैसे हत्याकांड के विरोध में पूर्ण बंद का आह्वान करनेवाला महाराष्ट्र पहला राज्य था। न्याय, सत्य और राष्ट्रवाद की लड़ाई में महाराष्ट्र ने हमेशा ही निर्णायक भूमिका अपनाई है, इसके आगे भी ऐसी ही भूमिका अपनानी पड़ेगी। तीन कृषि कानून को वापस लेने के लिए आखिरकार केंद्र सरकार को मजबूर होना पड़ा। किसानों की एकजुटता की विजय हुई ही है। पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा कहनेवाला अहंकार पराजित हुआ। परंतु अभी भी अंधभक्त कहेंगे ‘क्या यह साहब का मास्टर स्ट्रोक!'

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज