न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में जारी सियासी हलचल, शिवसेना ने नाव से कूदकर भागने वाले चूहे से की सचिन की तुलना

राजस्थान में जारी सियासी हलचल के बीच शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना की संपादकीय में बागी तेवर अख्तियार करने वाले सचिन पायलट की तुलना एक चूहे से की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 1:35:33

राजस्थान में जारी सियासी हलचल, शिवसेना ने नाव से कूदकर भागने वाले चूहे से की सचिन की तुलना

राजस्थान में कल दिन भर सियासी ड्रामा चलता रहा। आज भी हालात वैसे ही बने हैं। कल विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं हुए थे वहीं, आज हुई बैठक में भी पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचे। ऐसे में बैठक में शामिल नहीं हुए विधायकों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी विधायकों ने एकमत से सचिन पायलट समेत 3 मंत्रियों को बर्खास्त करने पर सहमति जताई। पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटाए जाएगा।

वहीं, राजस्थान में जारी सियासी हलचल के बीच शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना की संपादकीय में बागी तेवर अख्तियार करने वाले सचिन पायलट की तुलना एक चूहे से की है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना की संपादकीय में लिखा है, सचिन पायलट का अहंकार राज्य की सरकार को अस्थिर कर रहा है। शिवसेना ने इसके लिए शिवसेना ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

शिवसेना ने लिखा, 'गलवान में सैनिकों की शहादत को भूलकर भाजपा राजस्थान में खरीद-फरोख्त में लगी है। एक ओर जहां देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं, भाजपा ने कुछ अलग ही उपद्रव मचाया हुआ है। इस दौरान भाजपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराई।'

शिवसेना ने लिखा, 'अपनी जीभ पर लगे खून के पचने के पहले ही राजस्थान में गहलोत सरकार को गिराकर डकार लेने की स्थिति में भाजपा दिख रही है। लेकिन यह संभव नहीं लगता। भाजपा इसके लिए खुलकर कुछ नहीं कर रही है। लेकिन सरकार को अस्थिर करने के लिए पर्दे के पीछे से उनका राष्ट्रीय कार्य चल ही रहा है।'

शिवसेना ने लिखा, 'मोदी और शाह द्वारा एक विशाल कार्यक्रम लागू करने और एक तूफान खड़ा करने के बावजूद भाजपा को राजस्थान में सत्ता नहीं मिली। लोग कांग्रेस की तरफ थे। बेशक पायलट ने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन जब आज पार्टी मुश्किल में है, तो उन्हें नाव से कूदकर भागनेवाले चूहे की तरह का काम करके खुद को कलंकित नहीं करना चाहिए।'

पायलट का यह कदम आत्मघाती

वहीं सचिन के लिए लिखा है, 'पायलट की महत्वाकांक्षा राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने की है। फिलहाल वे उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वे युवा हैं और भविष्य में उनके लिए मौका है, लेकिन पायलट द्वेष के कारण वे भविष्य में नहीं, बल्कि वर्तमान में ही एक बड़ी लड़ाई लड़कर मुख्यमंत्री पद हासिल करना चाहते हैं। यह कदम उनके लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।'

शिवसेना ने लिखा, 'पायलट का अहंकार राजस्थान जैसे राज्य को अस्थिर कर रहा है, लेकिन केंद्रीय सत्ता का साथ मिले बिना ये सब संभव नहीं है। केंद्र सरकार विपक्षी सरकार को अस्थिर करने के सूत्र पर काम कर रही है।'

भाजपा क्या हासिल करना चाहती है

आखिर में संपादकीय में कहा गया है, 'देश के सामने कोरोना के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था और लद्दाख में चीनी घुसपैठ सहित कई मुद्दे हैं। लद्दाख सीमा पर हमारे 20 सैनिकों का गिरा खून अभी भी ताजा है। इन सभी मुद्दों को सुलझाने की बजाय राजस्थान में कांग्रेस के भीतरी विवाद में टांग डालकर खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने का काम चल रहा है। रेगिस्तान में राजनीतिक उपद्रव का तूफान पैदा करके भाजपा क्या हासिल करना चाहती है? इससे संसदीय लोकतंत्र रेगिस्तान में बदल जाएगा। देश में भाजपा की पूरी सत्ता है। कुछ घरों को उन्हें विरोधियों के लिए छोड़ देना चाहिए। इसी में लोकतंत्र की शान है!'

फ्लोर टेस्ट के मूड में नहीं बीजेपी

बता दे, सचिन पायलट गुट 22 विधायक होने का दावा कर रहा है। जबकि अशोक गहलोत गुट का कहना है कि उनके पास बहुमत से ज्यादा संख्या है। लेकिन तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। इस पर राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि हम फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बस वॉच कर रहे हैं। फ्लोर टेस्ट की मांग न करने के पीछे उन्होंने बताया कि किसके पास कितने विधायक हैं, ये अभी क्लियर नहीं है। ऐसे में जब विधायकों की संख्या पर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो जाती है तब तक फ्लोर टेस्ट की मांग नहीं की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, सिया को मंगेतर की हत्या के लिए चेतन ने उकसाया
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, सिया को मंगेतर की हत्या के लिए चेतन ने उकसाया
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया छोटा विमान, मलबा सड़क पर बिखरा; घटना का वीडियो वायरल
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया छोटा विमान, मलबा सड़क पर बिखरा; घटना का वीडियो वायरल
'जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान
'जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार; जानिए कौन-कौन हैं शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी कार्रवाई, सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार; जानिए कौन-कौन हैं शामिल
'राम मंदिर के मौजूदा ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए', कांग्रेस की मांग- संतों और धर्माचार्यों को सौंपी जाए जिम्मेदारी
'राम मंदिर के मौजूदा ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए', कांग्रेस की मांग- संतों और धर्माचार्यों को सौंपी जाए जिम्मेदारी
शिंदे ने राम मंदिर के 2000 करोड़ से खरीदे सांसद, संजय राउत का बड़ा आरोप
शिंदे ने राम मंदिर के 2000 करोड़ से खरीदे सांसद, संजय राउत का बड़ा आरोप
पासपोर्ट और आधार को नागरिकता का वैध प्रमाण बनाने की मांग, शशि थरूर बोले- कानून में हो संशोधन
पासपोर्ट और आधार को नागरिकता का वैध प्रमाण बनाने की मांग, शशि थरूर बोले- कानून में हो संशोधन
जून में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹15 हजार तो चांदी ₹45 हजार तक फिसली
जून में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹15 हजार तो चांदी ₹45 हजार तक फिसली
कामाख्या मंदिर का रहस्यमयी कछुआ कुंड, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
कामाख्या मंदिर का रहस्यमयी कछुआ कुंड, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मनोकामनाएं
मामूली बजट की इस मराठी फिल्म ने 6 दिनों में निकाली 61% लागत, 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
मामूली बजट की इस मराठी फिल्म ने 6 दिनों में निकाली 61% लागत, 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
सावधान! पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स भी पहुंचा सकते हैं नुकसान अगर खाए गलत तरीके से
सावधान! पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स भी पहुंचा सकते हैं नुकसान अगर खाए गलत तरीके से
केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलने के कयास; नीतीश कुमार को मिल सकती है अहम भूमि
केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदलने के कयास; नीतीश कुमार को मिल सकती है अहम भूमि
सपने में गाय या बछड़ा दिखाई दे तो समझिए मिलने वाले हैं शुभ संकेत! जानिए स्वप्न शास्त्र क्या कहता है
सपने में गाय या बछड़ा दिखाई दे तो समझिए मिलने वाले हैं शुभ संकेत! जानिए स्वप्न शास्त्र क्या कहता है
क्या हर किसी के लिए सही है इंटरमिटेंट फास्टिंग? जानिए किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए
क्या हर किसी के लिए सही है इंटरमिटेंट फास्टिंग? जानिए किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए