न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्यन खान आज आ सकते है जेल से बाहर, वकील मुकुल रोहतगी बोले- शाहरुख की आंखों में देखे खुशी के आंसू

निचली अदालत से दो बार जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गुरुवार शाम बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, फैसला शाम को आया था, इसलिए आर्यन की रिहाई नहीं हो सकी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 10:36:12

आर्यन खान आज आ सकते है जेल से बाहर, वकील मुकुल रोहतगी बोले- शाहरुख की आंखों में देखे खुशी के आंसू

निचली अदालत से दो बार जमानत अर्जी खारिज होने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गुरुवार शाम बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, फैसला शाम को आया था, इसलिए आर्यन की रिहाई नहीं हो सकी। अब आज यानी शुक्रवार को उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार अगर ये प्रक्रिया आज शाम 5 बजे तक पूरी नहीं होती है तो आर्यन को आज की रात भी जेल में ही बिताना पड़ेगा और फिर कल सुबह उन्हें रीलिज किया जाएगा।

आर्यन को जमानत मिलने के बाद वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि जब शाहरुख खान मुझसे मिलने आए तो उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन अब ये आंसू खुशी के हैं। अब उन्हें तसल्ली मिल चुकी है। आर्यन अब शाहरुख के जन्मदिन (2 नवंबर) को परिवार के साथ होंगे और दीपावली भी घर पर मना सकेंगे।

आर्यन की लीगल टीम का हिस्सा रहे सतीश मानशिंदे ने कहा कि आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल चुकी है। बॉम्बे हाईकोर्ट से इन्हें राहत मिली है। आर्यन को जब 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था तो न तो उनके पास से ड्रग्स का कोई सबूत मिला, न ही उन्होंने इसका सेवन किया था और न ही कोई साजिश रची थी। अभी भी उनके पास से कुछ नहीं मिला है। हम सभी मिलकर भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमारी प्रार्थनाएं सुनीं और आर्यन को बेल मिल सकी।

इन 7 शर्तों के साथ आर्यन को मिली जमानत

- आर्यन इस केस के दूसरे किसी भी आरोपी से कॉन्टैक्ट नहीं करेंगे।
- सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
- अपना पासपोर्ट लोकल पुलिस स्टेशन में जमा करवाएंगे।
- मीडिया में बयानबाजी नहीं करेंगे।
- कोर्ट की इजाजत के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।
- जब भी जरूरत होगी NCB को सहयोग करेंगे।
- इनमें से किसी भी शर्त का वॉयलेशन करने पर बेल रद्द कर दी जाएगी।

Shah Rukh Khan,aryan khan,aryan khan drug case,aryan khan bail,aryan khan bail updates

क्या है रिहाई की प्रक्रिया

बता दे, मुंबई हाई कोर्ट से मिली बेल ऑर्डर की कॉपी (डिटेल्ड ऑर्डर कॉपी या ऑपरेटिव पार्ट) को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में जमा करवाना होता है। मुचलके की रकम या फिर सिक्योरिटी के लिए पर्सनल बांड दिए जाने साथ ही कुछ अन्य अहम दस्तावेज देने के बाद स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट आरोपी के नाम से ‘रिलीज ऑर्डर’ जारी करती है। इस रिलीज ऑर्डर को आर्थर रोड जेल के बाहर लगी जमानत पेटी में डाला जाता है। आज शाम को 5 बजे से तक अगर कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर रिलीज आर्डर जमानत पेटी में डाल दी जाती है तो शाम 7-8 बजे तक आर्यन बाहर आ जाएंगे। इस बॉक्स से निकलने वाले रिलीज ऑर्डर के आधार पर जेल अधिकारी आरोपियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं। डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद आरोपी को रिहा किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत