न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, जताया विरोध, सड़क पर धरने पर बैठे राज्यपाल, कहा मेरी प्रधानमंत्री से बात कराओ

केरल में एक कार्यक्रम के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाने और विरोध करते हुए गो बैक का नारा लगाए जाने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों को भी फटकार लगाई और अपने सहयोगी को कहा कि प्रधानमंत्री से फोन कर मेरी बात करवाओ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 4:54:09

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, जताया विरोध, सड़क पर धरने पर बैठे राज्यपाल, कहा मेरी प्रधानमंत्री से बात कराओ

कोल्लम। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाने और विरोध करते हुए गो बैक का नारा लगाए जाने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने वहां पुलिस अधिकारियों को भी फटकार लगाई और अपने सहयोगी को कहा कि प्रधानमंत्री से फोन कर मेरी बात करवाओ।

दरअसल कोल्लम के निलामेल में एसएफआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद राज्यपाल ने अपनी गाड़ी रोकी और कार से बाहर निकलकर पास की चाय की दुकान से एक कुर्सी निकालकर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए।

राज्यपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को काले झंडे लेकर प्रदर्शन करने से रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की। जो वीडियो सामने आया है उसमें अपने सहयोगी को कह रहे हैं, 'मोहन अमित शाह साहब से बात कराओ, या कोई भी हो उनके यहां, और नहीं तो फिर प्राइम मिनिस्टर के यहां बात कराओ।'

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक आईपीएस अधिकारी को वहीं अंग्रेजी में फटकार लगाते हुए कह रहे हैं, नहीं मैं यहा से वापस क्यों जाऊंगा, आपने (पुलिस) ने उन्हें यहां सुरक्षा दी है, उन्हें (SFI) पुलिस की सुरक्षा दी गई है। मैं यहां से नहीं जाउंगा, अगर पुलिस खुद ही कानून को तोड़ेगी तो कानून का पालन कौन कराएगा।'

वहीं इस बवाल को लेकर एक एसएफआई कार्यकर्ता ने कहा कि बिना किसी योग्यता के सुरेंद्रन को भाजपा दफ्तर से सिफारिश आने के बाद सीनेट में वापस ले लिया गया, इसलिए एसएफआई पिछले कई महीनों से राज्यपाल के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है।

एसएफआई कार्यकर्ता ने कहा, आज का विरोध उसी का हिस्सा था। हम किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने हमें "अपराधी" कहा, इसलिए हम राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करके उन्हें अपने विरोध की ताकत दिखाएंगे। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि एसएफआई किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है।'

13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद अब पुलिस ने 13 एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर आईपीसी की धारा 143, 144, 147, 283, 353, 124, 149 के तहत एफआईआर की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर