न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुर्किये के स्की रिजॉर्ट में भयंकर आग, 10 की मौत, 32 घायल

उत्तर पश्चिमी तुर्किये के कार्तलकाया स्की रिजॉर्ट में सोमवार देर रात एक होटल में लगी भीषण आग ने 10 लोगों की जान ले ली, जबकि 32 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 1:46:20

तुर्किये के स्की रिजॉर्ट में भयंकर आग, 10 की मौत, 32 घायल

उत्तर पश्चिमी तुर्किये के कार्तलकाया स्की रिजॉर्ट में सोमवार देर रात एक होटल में लगी भीषण आग ने 10 लोगों की जान ले ली, जबकि 32 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुर्किये के गृहमंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि आग बोलू प्रांत के इस लोकप्रिय रिजॉर्ट के होटल के रेस्तरां से शुरू हुई। टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में होटल की छत और ऊपरी मंजिलें जलती हुई नजर आईं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

घबराहट में जान बचाने के लिए कूदे लोग

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ के अनुसार, घबराए हुए दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने चादरों का सहारा लेकर नीचे उतरने की कोशिश की। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि आग के समय होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे।

धुआं और अफरा-तफरी बनी बड़ी बाधा

होटल में मौजूद स्की प्रशिक्षक नेकमी केपसेटुटन ने बताया कि आग लगने के वक्त वह सो रहे थे। उन्होंने तुरंत इमारत से बाहर भागकर करीब 20 मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। उनका कहना था कि होटल में धुआं इस कदर भर चुका था कि आग से बचने का रास्ता तलाशना मुश्किल हो गया था। उन्होंने चिंताजनक स्वर में कहा, “मैं अपने कुछ छात्रों से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि वे सुरक्षित होंगे।”

राहत कार्य में जुटी टीमें

कार्तलकाया, जो इस्तांबुल से करीब 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है, एक लोकप्रिय स्की स्थल है। इस समय तुर्किये में स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, जिससे रिजॉर्ट पूरी तरह भरा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर 30 दमकल ट्रक और 28 एंबुलेंस भेजी गईं। साथ ही, सुरक्षा के तहत रिजॉर्ट के अन्य होटलों को भी खाली करा लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर