न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 7 बच्चों समेत 13 जलकर मरे

अमेरिका के पूर्वी शहर फिलाडेल्फिया में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह N23rd स्ट्रीट के 800 ब्लॉक के तीन मंजिला घर में आग लग गई। इस हादसे में 7 बच्चों समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 9:06:23

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तीन मंजिला इमारत में लगी आग,  7 बच्चों समेत 13 जलकर मरे

अमेरिका के पूर्वी शहर फिलाडेल्फिया में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह N23rd स्ट्रीट के 800 ब्लॉक के तीन मंजिला घर में आग लग गई। इस हादसे में 7 बच्चों समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। फिलाडेल्फिया फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर क्रेग मर्फी ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आग बुझने के बावजूद बिल्डिंग के अंदर से घायलों को निकाले जाने का काम जारी है। मृतकों के अलावा दो अन्य को गंभीर घायल हालत में हॉस्पिटल भेजा जा चुका है। यह बिल्डिंग फिलाडेल्फिया पब्लिक हाउसिंग अथॉरिटी की है।

फायर फाइटर्स आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय समयानुसर सुबह 6:40 बजे मौके पर पहुंच गए और 50 मिनट में आग पर कंट्रोल कर लिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 7 बच्चों समेत 13 लोगों की जान जा चुकी थी। अधिकतर मरने वाले बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर फंसे हुए थे।

america,philadelphia fire

बिल्डिंग में आग लगने के बाद इतने बड़े पैमाने पर मौत के लिए वहां लगे स्मोक डिटेक्टर्स खराब होने को कारण माना जा रहा है, जिनके चलते बिल्डिंग में मौजूद लोगों को समय पर आग लगने का अलर्ट नहीं मिल सका। डिप्टी कमिश्नर मर्फी ने कहा कि बिल्डिंग में चार स्मोक डिटेक्टर्स लगे थे और चारों खराब मिले हैं।

35 साल के करियर का सबसे दुखद हादसा : डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी फायर कमिश्नर मर्फी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह उनकी नौकरी के 35 साल में सबसे दुखद हादसा है। उन्होंने इससे पहले अपने करियर में इतनी भयावह आग नहीं देखी है। आग में मरने वाले बच्चों की शांति के लिए आप सभी दुआएं कीजिए। मर्फी ने यह भी कहा है कि फिलहाल हादसे के कारण के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन डिपार्टमेंट इसकी जांच करेगा। उन्होंने कहा, 'इसे संदिग्ध मानना आवश्यक नहीं है, लेकिन हम सभी इस पर ध्यान दे रहे हैं कि आज तेजी से इतने बड़े पैमाने पर क्यों फैल गई। इसकी हाइएस्ट लेवल पर जांच की जाएगी।'

फिलाडेल्फिया पब्लिक हाउसिंग अथॉरिटी के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडें​​​​​​​ट दिनेश इंदाला के मुताबिक, इस बिल्डिंग में दो परिवारों के 26 लोग रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!