न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिव्यांग की सेवा सर्वोच्च सेवा, सभी मदद के लिए आगे आएं : वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दृष्टिहीन, दिव्यांगजन और पीड़ित लोगों की सेवा सर्वोच्च सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में इस तरह के वंचित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 11 Jan 2025 10:25:43

दिव्यांग की सेवा सर्वोच्च सेवा, सभी मदद के लिए आगे आएं : वासुदेव देवनानी

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दृष्टिहीन, दिव्यांगजन और पीड़ित लोगों की सेवा सर्वोच्च सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में इस तरह के वंचित एवं पीड़ित वर्ग के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। अजमेर में भी नेत्रहीन व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को माकड़वाली रोड़ स्थित नेत्रहीन सेवा संघ के भवन में नेत्रहीन व्यक्तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर नेत्रहीन व्यक्तियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वोच्च सेवा कहा गया है। नेत्रहीन, दिव्यांगजन, किसी भी तरह से शारीरिक रूप से अक्षम एवं पीड़ित लोगों की सेवाओं के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। आमजन में यह सोच विकसित होनी चाहिए कि हमें अपने जीवन में वंचित वर्ग के लोगों को भी पर्याप्त अवसर एवं सहायता उपलब्ध करवानी है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को महत्व दिया गया है। इनमें एक सेवा दिव्यांगजन, दृष्टिहीन एवं पीड़ित लोगों की सेवा भी है। ऎसे व्यक्ति ईश्वर को सर्वाधिक प्रिय होते है। ऎसे में हमें इनकी सहायता कर पुण्य का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि सदैव दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे बढ़कर सेवा व श्रम करें। उन्होंने कहा कि अजमेर जिले में नेत्रहीन व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर है। उनकी जो भी समस्याएं है उनका समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

इस अवसर पर दृष्टिहीन व्यक्तियों ने केक काटकर श्री देवनानी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री सीताराम शर्मा, श्री जय राम मीणा, श्री राजू धावा ,बड़ी संख्या में दृष्टिहीन व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में दृष्टिहीनों को कम्बल भी भेंट किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट