Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी: सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार, आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार रफ्तार

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवें कारोबारी दिन तेजी दर्ज की। सेंसेक्स पहली बार 80,000 के स्तर को पार करते हुए 520.90 अंक यानी 0.65% की बढ़त के साथ 80,116.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 161.70 अंक यानी 0.67% चढ़कर 24,328.95 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 5:21:05

शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी: सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार, आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार रफ्तार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवें कारोबारी दिन तेजी दर्ज की। सेंसेक्स पहली बार 80,000 के स्तर को पार करते हुए 520.90 अंक यानी 0.65% की बढ़त के साथ 80,116.40 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 161.70 अंक यानी 0.67% चढ़कर 24,328.95 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.34% उछल गया। इसके अलावा ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और सर्विसेज सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए। हालांकि पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई।

एचसीएल टेक के शानदार तिमाही नतीजों के चलते उसके शेयरों में लगभग 8% की जोरदार तेजी आई, जो कि सितंबर 2019 के बाद उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके साथ ही टेक महिंद्रा में 5%, इंफोसिस में 4% और टीसीएस में 2.5% की तेजी देखी गई।

टॉप गेनर्स में आईटी के अलावा टाटा मोटर्स, एमएंडएम, सन फार्मा, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और एलएंडटी शामिल रहे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंकिंग शेयर दबाव में नजर आए और लाल निशान में बंद हुए।

विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत वैश्विक संकेतों और देशी-विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी के चलते बाजार में यह सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के प्रमुख विश्लेषक सुंदर केवट के अनुसार, "कॉर्पोरेट आय में मजबूती और अमेरिकी बाजारों में तेजी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता पर सकारात्मक रुख और फेडरल रिजर्व पर डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी ने भी बाजार को सहारा दिया है।"

सुबह की शुरुआत भी उत्साहजनक रही। कारोबार के पहले घंटे में ही सेंसेक्स 536 अंकों की छलांग लगाकर 80,132 तक पहुंच गया था, वहीं निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी देखी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology