न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 50,000 लोगों को मिलेंगे एसी यात्रा के लाभ

देवस्थान विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना में अहम घोषणा की है, जिसमें राजस्थान सरकार आगामी तीर्थ यात्रा में 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करेगी, जो पहले 30,000 थे। इस बार यात्रियों को ट्रेन में स्लीपर बर्थ की बजाय थर्ड एसी बर्थ पर यात्रा का अवसर मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 7:59:21

राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: 50,000 लोगों को मिलेंगे एसी यात्रा के लाभ

जयपुर। देवस्थान विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। अब राजस्थान सरकार आगामी तीर्थ यात्रा में 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करेगी, जबकि पहले यह संख्या 30,000 थी। इस बार यात्रियों को ट्रेन में स्लीपर बर्थ के बजाय थर्ड एसी बर्थ पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। देवस्थान विभाग ने 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें इस बार फ्लाइट से यात्रा करने वाले 6 व्यक्तियों का भी ध्यान रखा जाएगा।

देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि सरकार ने इस बार यात्रा की संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं देने के लिए एसी बर्थ की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के तहत देवस्थान विभाग जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित करेगा, जिसमें आगामी तीर्थ स्थलों की यात्रा पर चर्चा की जाएगी।

यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण इस बार यात्रा जुलाई से पहले शुरू हो सकती है, और इसकी शुरुआत मई के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस साल अपने बजट में वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा सुविधाओं में विस्तार की घोषणा की थी, जिसके तहत यह बदलाव किए गए हैं। 2024 में 30,000 यात्री ट्रेन से और 6,000 यात्री फ्लाइट से तीर्थ यात्रा पर गए थे।

देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी यात्रा में विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाएगा। इनमें रामेश्वरम्, मथुरा, हरिद्वार, द्वारकापुरी, वैष्णोदेवी, और कई अन्य स्थानों की यात्रा कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों को अपने साथ एक सहयोगी को ले जाने की अनुमति होगी।

देवस्थान विभाग जल्द ही जयपुर में एक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यात्रा के रूट और अन्य आवश्यक विवरणों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद, आवेदन प्रक्रिया की तारीख भी घोषित की जाएगी, और फिर यात्रा के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?