न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : नियुक्ति आदेश के बाद रोकी गई कृषि व्याख्याता भर्ती की पोस्टिंग, शैक्षिक योग्यता की जांच करा रहा शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग ने कृषि व्याख्याता भर्ती के 196 चयनितों की पोस्टिंग को रोक लिया है। यह वे चयनित हैं, जिनकी काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन पोस्टिंग से पहले शिक्षा विभाग एक बार फिर उनकी शैक्षिक योग्यता की जांच करा रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Aug 2021 10:09:47

राजस्थान : नियुक्ति आदेश के बाद  रोकी गई कृषि व्याख्याता भर्ती की पोस्टिंग, शैक्षिक योग्यता की जांच करा रहा शिक्षा विभाग

बीते दिनों लाइब्रेरियन भर्ती में 9 चयनित अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके पास फर्जी डिग्री थी। इसके चलते शिक्षा विभाग कृषि व्याख्याता भर्ती में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा हैं। यही कारण है कि शिक्षा विभाग ने कृषि व्याख्याता भर्ती के 196 चयनितों की पोस्टिंग को रोक लिया है। यह वे चयनित हैं, जिनकी काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन पोस्टिंग से पहले शिक्षा विभाग एक बार फिर उनकी शैक्षिक योग्यता की जांच करा रहा है। यह सभी ऐसे चयनित हैं जिन्होंने या तो राजस्थान के किसी प्राइवेट विश्वविद्यालय से डिग्री ली हुई है या फिर राजस्थान के बाहर के किसी विश्वविद्यालय की डिग्री रखते हैं। हालांकि शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी यूनिवर्सिटी से शैक्षिक योग्यता से जुड़ी डिग्री लेने वाले 52 चयनितों की पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए।

आरपीएससी ने 2018 में व्याख्याताओं के 5 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी। कृषि व्याख्याता के 370 पद थे। आयोग ने पिछले महीने चयनितों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी थी। 248 चयनित व्याख्याताओं की पोस्टिंग के लिए 10 अगस्त को बीकानेर निदेशालय में काउंसलिंग का आयोजन कर लिया। काउंसलिंग में 407 खाली पद दिखाए थे। व्याख्याताओं को मेरिट और केटेगरी के आधार पर बुलाया गया और उन्होंने खाली पदों में से पोस्टिंग के लिए स्कूल का चयन कर लिया। 11 अगस्त 52 चयनितों की ही पोस्टिंग के आदेश जारी किए। विभाग ने 196 चयनितों की पोस्टिंग के आदेश जारी नहीं किए।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि कृषि व्याख्याता भर्ती में जिन अभ्यर्थियों के पास राजस्थान के निजी विश्वविद्यालय और बाहर के विवि की डिग्री है। उनकी फिर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल