न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार सुबह 8 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है, जिसमें ताजा जानकारी के अनुसार तीन माओवादी मारे गए हैं। इनमें से एक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) का सदस्य सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 6:58:25

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर मंगलवार सुबह 8 बजे से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है, जिसमें ताजा जानकारी के अनुसार तीन माओवादी मारे गए हैं। इनमें से एक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

उनके शव बरामद कर लिए गए हैं, साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया, "मंगलवार सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान पर थे, इसी दौरान कुछ नक्सलियों ने घात लगाकर उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने नक्सलियों को काबू कर लिया और वे घने जंगल में भाग गए। जवानों ने तीन शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। शेष नक्सलियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।"

उन्होंने बताया, "25 लाख रुपये के इनामी नक्सली की पहचान तेलंगाना के वारंगल जिले के निवासी डीकेएसजेडसीएम सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है। वह 1999 से नक्सली संगठन में सक्रिय है। अन्य दो नक्सलियों की भी पहचान कर ली गई है। प्रत्येक पर दो लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद जवान कैंप लौट आए हैं।"

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद करीब 400 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में तीन नक्सलियों के शव मिले हैं। भाजपा सरकार आने के बाद से सशस्त्र बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों के परिणामस्वरूप करीब 400 नक्सलियों का सफाया हुआ है। जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, "दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में जवानों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधीर को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह हमारे वीर जवानों की भुजाओं की ताकत का परिणाम है। नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiji के कुशल मार्गदर्शन में, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShahji के दृढ़ संकल्प के साथ, माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsaiji के नेतृत्व में हमारे जवान अपनी वीरता और साहस से मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त बस्तर और छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगे।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का अंतिम नामोनिशान मिटाने के लिए मार्च 2026 तक की समयसीमा तय की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत