न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने का किया भंडाफोड़, गुफा में मिले विस्फोटक उपकरण और वायरलेस सेट

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के जंगल में आतंकी हाइड आउटका भंडाफोड़ किया। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से सात जंग लगे विस्फोटक उपकरण और एक वायरलेस सेट जब्त किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 5:49:37

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने का किया भंडाफोड़, गुफा में मिले विस्फोटक उपकरण और वायरलेस सेट

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के जंगल में आतंकी हाइड आउटका भंडाफोड़ किया। सुरक्षाबलों ने ठिकाने से सात जंग लगे विस्फोटक उपकरण और एक वायरलेस सेट जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी की। सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है। आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे। इन विस्फोटक उपकरणों की समय पर बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई, क्योंकि मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ होती है।

अधिकारी ने कहा कि सुरनकोट इलाके के दारा सांगला में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा के अंदर स्थित ठिकाने का पता चला। अधिकारियों ने बताया कि ठिकाने से कंबल और कुछ अन्य सामग्रियां भी मिलीं।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस ठिकाने का इस्तेमाल दो दशक पहले क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

इससे एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा था कि केवल कुछ आतंकी तत्व शांति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और कहा कि ये बाधाएं बन रहे हैं जिन्हें हटाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमें इन तत्वों को पहचानना और अलग करना होगा और जनता के व्यापक हित के लिए उनके खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे, इस प्रकार यह सुनिश्चित करना होगा कि शिक्षा, व्यवसाय और अन्य सकारात्मक गतिविधियां प्रभावित न हों। स्वैन पुलवामा जिले के लेथपोरा में कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। स्वैन ने कहा, पुलिस को निर्दोषों की सुरक्षा और मदद करते हुए अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत