न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024: विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने की आवश्यकता

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत व्याकरण, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, साहित्य, यजुर्वेद और इतिहास विषय की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 8:56:06

प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024: विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने की आवश्यकता

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत व्याकरण, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, साहित्य, यजुर्वेद और इतिहास विषय की विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षान्तर्गत विषय- व्याकरण और अंग्रेजी के लिए 16 अप्रैल 2025, राजनीति विज्ञान व साहित्य के लिए 21 अप्रैल 2025 , यजुर्वेद और इतिहास के लिए 22 अप्रैल 2025 को विचारित सूचियां जारी की गई थी। विचारित सूचियों में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर 'माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ' का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) की ओर से ही की जाएगी।

दो प्रतियों में लाएं दस्तावेज
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं संस्कृत शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित हों। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अनुपस्थित रहने पर माना जाएगा अपात्र
मेहता ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को नहीं दी जाएगी। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। वहीं संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच, सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग की ओर से आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग की ओर से परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएगे।

इस प्रकार खुलेगा लिंक
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने का लिंक आयोग की ओर से निम्नानुसार खोला जाएगाः
• व्याकरण और अंग्रेजी विषय: 23 से 29 अप्रेल 2025 (रात्रि 11.59) तक

• राजनीति विज्ञान और साहित्य विषय: 28 अप्रेल से 4 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक

• यजुर्वेद और इतिहास विषय: 29 अप्रेल से 5 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?