न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल हिंसा: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को SIT ने दिया नोटिस, पुलिस का बड़ा एक्शन

संभल हिंसा मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है, लेकिन एफआईआर अब तक रद्द नहीं हुई है। जानें पूरी खबर।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 8:47:15

संभल हिंसा: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को SIT ने दिया नोटिस, पुलिस का बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिंसा के आरोपी संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। मंगलवार रात संभल पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस पहुंचकर उन्हें यह नोटिस सौंपा। बर्क को 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, घर पर हुए निर्माण के संबंध में भी सांसद बर्क को 15वीं बार 5 अप्रैल को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए कहा गया है। संभल हिंसा के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है, लेकिन वह अब तक एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।

संसद सत्र के कारण दिल्ली में हैं बर्क

संभल हिंसा मामले में अब तक जांच से दूर रहे सांसद जियाउर्रहमान बर्क 8 अप्रैल को SIT के सामने पेश होंगे और जांच में शामिल होंगे। मंगलवार रात संभल पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 39 पहुंची, जहां संसद सत्र के चलते बर्क ठहरे हुए हैं। SIT की टीम ने यहीं पर उन्हें नोटिस सौंपा। पुलिस ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को BNS की धारा 35/3 के तहत यह नोटिस दिया है, साथ ही हिंसा मामले में पूछताछ के लिए सेक्शन 41 के तहत समन जारी किया है।

हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने सदर जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। 24 नवंबर को हुए दंगों में बर्क नामजद आरोपी हैं। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर अभी तक रद्द नहीं हुई है। इसी कारण SIT अब उन पर शिकंजा कस रही है।

जियाउर्रहमान बर्क ने संभल से बनाई दूरी?

मंगलवार को दिन में SIT की टीम सांसद को नोटिस देने उनके संभल स्थित आवास पर पहुंची, लेकिन वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला, जिसके चलते टीम को खाली लौटना पड़ा। दंगों में नाम आने के बाद से ही बर्क ने संभल से दूरी बना ली है और लगातार दिल्ली में रह रहे हैं। उनके परिवारवालों का कहना है कि उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह दिल्ली में ठहरे हुए हैं।

बिना नक्शा पास कराए हुआ नया निर्माण?

सांसद जियाउर्रहमान बर्क को उनके घर में हुए निर्माण को लेकर अब तक तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। 5 दिसंबर से अब तक उन्हें 14 बार दस्तावेज जमा कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब 5 अप्रैल को उन्हें 15वीं बार उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि वह समय रहते घर का नक्शा और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकें। बताया जा रहा है कि यह निर्माण 1.5 से 2 साल पुराना है और बिना नक्शा पास कराए कराया गया है।

संभल हिंसा केस में अब तक 81 गिरफ्तार

संभल हिंसा मामले में पुलिस अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। यदि पुलिस को जांच में बर्क की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बीच, नगर पालिका की टीम उनके घर और उसके आसपास की नपाई कर चुकी है। रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग एक्ट के तहत यदि जल्द ही बर्क की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो उनके घर पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल