न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल की शाही जामा मस्जिद की पुताई शुरू, एक सप्ताह में होगी पूरी

संभल की शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार पर पुताई का काम शुरू हो गया है। एएसआई के निर्देश पर किया जा रहा यह कार्य एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

Posts by : Shikha | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 11:41:51

संभल की शाही जामा मस्जिद की पुताई शुरू, एक सप्ताह में होगी पूरी

संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह से शुरू हो गया है। मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने जानकारी दी कि हाई कोर्ट के आदेश के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को आदेश दिया था कि एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई पूरी कराई जाए। कोर्ट के इस निर्देश के बाद 13 मार्च को ASI की एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सामग्री एवं श्रमिकों की संख्या का आकलन किया। मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने बताया कि पुताई में हरा, सफेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम हमेशा से यही रंग उपयोग करते आए हैं और आगे भी इन्हीं रंगों का प्रयोग करेंगे।" श्रमिकों की एक टीम द्वारा सफेद पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी करीब 9-10 लोग इस काम में लगे हुए हैं, और आवश्यकता पड़ने पर 10-20 और मजदूरों को लगाया जा सकता है। मस्जिद प्रबंधन ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार, काम को समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

शाही जामा मस्जिद की पुताई एक सप्ताह में होगी पूरी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद की पुताई का कार्य तेजी से जारी है और इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को जानकारी दी कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद का दौरा किया। टीम ने यह आकलन किया कि पुताई के लिए कितने श्रमिकों और सामग्री की आवश्यकता होगी। मस्जिद की सफेदी का कार्य जिस व्यक्ति को सौंपा गया है, उसने कहा, "हम एक सप्ताह के भीतर यह काम पूरा कर देंगे। हमें केवल मस्जिद की सफेदी करने का निर्देश मिला है, और यह कार्य एएसआई के निर्देशानुसार किया जा रहा है।" इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर 2023 को मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिस कर्मी एवं अन्य लोग घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल