न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलाकशुदा हैं सचिन पायलट, नामांकन के एफिडेविट से हुआ खुलासा

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस कार्य समिति मेंबर सचिन पायलट पत्नी सारा पायलट से अलग हुए है। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक हो चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 5:52:05

तलाकशुदा हैं सचिन पायलट, नामांकन के एफिडेविट से हुआ खुलासा

टोंक। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस कार्य समिति मेंबर सचिन पायलट पत्नी सारा पायलट से अलग हुए है। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक हो चुका है। पायलट के चुनावी एफिडेविट से इसका खुलासा हुआ है। टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे पायलट ने 'तलाकशुदा' लिखा है।

सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।पायलट के दो बच्चे आरएन पायलट और विहान पायलट हैं। हालांकि, सचिन पायसट के स्टाफ ने खबरों पर अनभिज्ञता जाहिर की है। पायलट के स्टाफ का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा नहीं है। सचिन पायलट और सारा पायलट (अब्दुल्ला) के बीच तलाक हो जाने की जानकारी पहली बार सामने आई है। इसको लेकर लोगों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है।
टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने मंगलवार दोपहर को नामांकन भरा। यहां सिविल लाइन में बनाए गए आरओ कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भीड़ भी उमड़ी। इससे पहले सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से भूतेश्वर महादेव मंदिर से पायलट की नामांकन रैली रवाना हुई, उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की।

पायलट की प्रेम कहानी पूरी तरह फिल्मी

पायलट की प्रेम कहानी पूरी तरह फिल्मी है। सचिन अमेरिका की पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी के व्हॉर्टन स्कूल में थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा से हुई थी। सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की। शादी के कुछ महीनों बाद ही सचिन पायलट राजनीति के मैदान में उतरे। महज 26 साल की उम्र में दौसा से पहला लोकसभा चुनाव लड़कर बड़े अंतर से जीतकर सबसे युवा सांसद बने। दिसंबर 2018 में जब सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली तो शपथ ग्रहण समारोह में सारा पायलट, दोनों बेटे और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए थे।

सवा दो बजे बाद दाखिल किया नामांकन

वहीं, सचिन पायलट ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दोपहर करीब सवा दो बजे बाद नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थकों को निर्धारित बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया गया। सिर्फ प्रस्ताव ही उनके साथ नजर आए। टोंक में दूसरा मौका है, जब उन्होंने दूसरी बार नामांकन दाखिल किया।

सब एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

इस मौके पर पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अब तक जो भी हुआ उसके बारे में कहा कि माफ करो आगे बढ़ो के सिद्धान्त पर चल रहे हैं। सीएम की घोषणा के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पहले से सीएम चेहरा घोषित नहीं करती है। बहुमत के बाद आला कमान ही इसका निर्णय करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट