न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन पायलट ने भरा नामांकन, बोले चेहरे की घोषणा की परंपरा नहीं, आलाकमान तय करेगा CM फेस

नामांकन दाखिल करते समय मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को लेकर कहा कि उनका मुख्यमंत्री गहलोत से कोई मतभेद नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 4:51:27

सचिन पायलट ने भरा नामांकन, बोले चेहरे की घोषणा की परंपरा नहीं, आलाकमान तय करेगा CM फेस

टोंक। कभी राजस्थान के डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट ने आज आगामी विधानसभा के लिए आज टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्ञातव्य है कि 25 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। विधानसभा में राजस्थान प्रदेश की 200 सीटें हैं।

नामांकन दाखिल करते समय मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को लेकर कहा कि उनका मुख्यमंत्री गहलोत से कोई मतभेद नहीं है। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा पर पायलट ने कहा कि सभी विधायक और कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा कि नेतृत्व कौन करेगा, सीएम कौन होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान में ध्यान चुनाव जीतने पर होना चाहिए। सचिन पायलट ने कहा, “हमारा (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) ना कोई मनभेद है, ना मतभेद है, ना कोई गुट है। हम सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

पायलट ने कहा कि हमारी पार्टी में चेहरे की घोषणा की परंपरा नहीं

पायलट ने कहा कि हमारी पार्टी में चेहरे की घोषणा की परंपरा नहीं है। जीत के बाद विधायक और पार्टी नेतृत्व तय करता कि पार्टी की कमान किसके हाथ में होगी। अभी हम सब पार्टी को जिताने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पायलट ने कहा, “खड़गे जी ने मुझसे कहा कि भूल जाओ, माफ करो और आगे बढ़ो। मैं जो कह रहा हूं केवल उसके लिए जिम्मेदार हूं, दूसरे क्या कहते हैं इसके लिए नहीं। हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाए। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद आलाकमान (सीएम चेहरा) तय करेगा।”

अपनी हार से डरी हुई है भाजपा

भाजपा पर तंज कसते हुए सचिन पायलट कहा कि भाजपा अपनी हार से डरी हुई है, यही वजह है कि देशभर में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस बात को सभी ने स्वीकार कर लिया है और यह एक आम धारणा बन गई है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं और (राजस्थान में) स्पष्ट बहुमत के साथ सफलतापूर्वक सरकार बनाएंगे।

मंदिर में पूजा-अर्चना की और निकाला जुलूस

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पायलट ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने टोंक शहर में बड़ा कुआं से पटेल सर्किल तक समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। कांग्रेस नेता सचिन पायलट वर्तमान में टोंक से ही विधायक हैं। भाजपा ने टोंक सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा अभी नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। पायलट ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टोंक सीट भाजपा के यूनुस खान को 54,000 से अधिक मतों से हराकर जीती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट