न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस ने यूक्रेन पर दागीं एक दिन में 70 मिसाइलें, 3 शहर तबाह, 297 दिनों में यह सबसे बड़ा हमला

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ 70 मिसाइलों से हवाई हमले किए। 297 दिनों में यह सबसे बड़ा हमला है। जिसमें कई ऊर्जा केंद्र और अहम इमारतें बुरी तरह से तबाह हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 11:21:21

रूस ने यूक्रेन पर दागीं एक दिन में 70 मिसाइलें, 3 शहर तबाह, 297 दिनों में यह सबसे बड़ा हमला

रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ 70 मिसाइलों से हवाई हमले किए। 297 दिनों में यह सबसे बड़ा हमला है। जिसमें कई ऊर्जा केंद्र और अहम इमारतें बुरी तरह से तबाह हो गई हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिवी रिह क्षेत्र में हुए मिसाइल अटैक से एक रहवासी बिल्डिंग के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं खरसोन में शेलिंग में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रूस की तरफ से ये सभी हवाई हमले राजधानी कीव और यूक्रेन के उत्तर पूर्वी हिस्से खार्किव में हुए हैं। रूसी हमलों की वजह से खार्किव और सुमी के इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। जिसके कारण पूरे यूक्रेन को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन के बिजली सप्लाई को आधा कर दिया गया है। केवल अहम जगहों जैसे अस्पताल, पानी सप्लाई करने वाली फैसिलिटीज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स में ही बिजली सप्लाई की जाएगी।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रात को यूक्रेन के लोगों को देर रात एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें जेलेंस्की ने रूस को 'रॉकेट का पुजारी' कहा। उन्होंने नाटो देशों से यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए मदद मांगी है। जेलेंस्की ने कहा हवाई हमलों के लिए अभी रूस के पास काफी मिसाइलें हैं।

रूस लगातार यूक्रेन को मिसाइलों से हमले कर घुटनों के बल लाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, यूक्रेन भी इन हवाई हमलों का डटकर जवाब दे रहा है। बुधवार को यूक्रेन ने राजधानी कीव पर दागे गए 13 ड्रोन्स को तबाह कर दिया। यूक्रेन की सेना के जनरल ओलेक्सी रेजनिकोव ने चेताया है कि रूस अगले साल की शुरूआत में हमलों की रफ्तार और तेज कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रूस 2 लाख नए जवानों को तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर