न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा, बेकाबू हुई भीड़, बिना भाषण दिए लौटे सपा-कांग्रेस नेता

प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपने ही समर्थकों के बीच मंच छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल दोनों नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई और सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर चढ़ गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 19 May 2024 5:03:47

राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा, बेकाबू हुई भीड़, बिना भाषण दिए लौटे सपा-कांग्रेस नेता

प्रयागराज। प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपने ही समर्थकों के बीच मंच छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल दोनों नेताओं के मंच पर पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई और सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर चढ़ गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लोगों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस के लाठी चलाने पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कई समर्थकों के चोटें आई।

मंच पर बैठे अखिलेश ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। लेकिन, समर्थकों ने उनकी एक नहीं सुनी। अखिलेश के साथ राहुल ने भी हाथ उठाकर लोगों से शांत रहने की अपील की। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि मंच पर पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की तो धक्का-मक्की हो गई।

जब दोनों नेताओं की समर्थकों ने नहीं सुनी तो सपा के पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश राय ने भीड़ से कहा- हमारे राष्ट्रीय नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी मंच पर आ गए हैं। आप लोग संयम बरतिए। मर्यादा रखिए। उन्हें बोलने का मौका दीजिए।

बताया जाता है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पहुंचते ही भीड़ ने पहले हेलीपैड के पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद जब राहुल-अखिलेश मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले डी के ठीक सामने वाली बैरिकेडिंग टूटी औऱ भीड़ अंदर घुस आई। इसी बीच चारों तरफ की बैरिकेडिंग टूटने लगी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। भीड़ का शिकार सबसे पहले मीडिया वाले हुए। कई मीडिया वाले भीड़ के कारण जमीन पर गिर गए। कुछ लोगों के कैमरे टूट गए। कई मीडिया वालों को चोट लगी है। एक फोटोग्राफर का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

लोग एक दूसरे को कुचलकर आगे बढने लगे तो मंच से लोगों से शांत रहने की अपील हुई लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। भीड़ को मंच के बिल्कुल करीब देख अखिलेश और राहुल की सुरक्षा में लगे जवानों को हाथ पैर फूलने लगे।

भीड़ के नहीं मानने पर मंच पर मौजूद नेताओं ने अखिलेश को रोकने की कोशिश की। लेकिन नाराज अखिलेश यादव मंच के पीछे बने हेलिपेड की तरफ चल पड़े। राहुल भी मंच से उतर आए। दोनों नेता बिना रैली को संबोधित किए ही मंच छोड़कर हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।

अखिलेश और राहुल प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के लिए प्रचार करने आए थे। यहां से भाजपा ने केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है। सपा के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा- विशाल जनसैलाब को देखकर भाजपा के होश ठिकाने लग गए। इसी साजिश और उनकी मिलीभगत के तहत यहां फोर्स की व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से अव्यवस्था हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात