न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था, मोबाइल यूनिट का गठन

पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर को कंट्रोल रूम बनाया गया है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 9:49:32

जयपुर में पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था, मोबाइल यूनिट का गठन

जयपुर । शासन सचिव पशुपालन गोपालन और डेयरी डॉ समित शर्मा ने कहा है कि मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर शहर में होने वाली पतंगबाजी से घायल पक्षियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर सहित समस्त 16 अधीनस्थ पशु चिकित्सा संस्थाएं 13 जनवरी से 20 जनवरी तक सुबह 6:00 से शाम 8:00 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। मकर संक्रांति के दिन घायल पक्षियों का मौके पर उपचार करने के लिए मोबाइल यूनिट का भी गठन किया गया है। यह सभी मोबाइल यूनिट सूचना प्राप्त होते ही घायल पक्षियों के उपचार के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर उनका इलाज करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर को कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां लैंडलाइन नंबर 0141-233237 पर तथा डॉक्टर जितेंद्र राजोरिया 9414228901 से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, हीरापुरा, में डॉ अमित गोयल 9024 754721, गांधीनगर में डॉ अनिल कुमार शांडिल्य 94148 49055, दुर्गापुरा में डॉ नीरज शुक्ला 94140 28244, नाहरी का नाका में डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत 982900 5334, सिरसी में डॉ विक्रम सिंह 94144 67759, हरमाड़ा में डॉक्टर एनके वर्मा 9660 324 545, पुरानी बस्ती में डॉ पुष्पेंद्र कालोरिया 94147 26733, आदर्श नगर में डॉ प्रवीण कुमार सोनी 98294 12052, आमेर में डॉ सुनील जैन 8302 437820, जगतपुरा में डॉ मोहनलाल मीणा 77424 3997, मानसरोवर में डॉ निरूपा सीरवी 9414 324 891जयपुर उत्तर में डॉ जितेंद्र कुमार 82900 15392, झोटवाड़ा में डॉ रामकृष्ण बोहरा 94144 54282 सांगानेर में डॉक्टर कौशल मंडावरा 94138 05281तथा पशु चिकित्सालय जयपुर में डॉ राकेश कुमार चौधरी 94142 76460 से संपर्क किया जा सकता है। पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक जयपुर के अंतर्गत घायल पक्षियों का मौके पर उपचार के लिए मोबाइल यूनिट का गठन भी किया गया है। इस मोबाइल यूनिट के लिए डॉक्टर जितेंद्र राजोरिया से संपर्क किया जा सकता है

डॉ शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर घायल परिंदों को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिंदों के आसमान में उड़ने की आजादी में हमें बाधक नहीं बनना चाहिए क्योंकि आसमान में उड़ने का पहला अधिकार परिंदों का है। उन्होंने शहर वासियों से अपील भी की है कि पक्षियों के उड़ने के पीक आवर्स सुबह 6से 8 और शाम 5 से 7 बजे के बीच पतंगबाजी न करें और चाइनीज मांझे का उपयोग न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट