न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वेंकटेश और राणा दग्गुबाती के खिलाफ दर्ज हुआ केस, शिखा ने दी पिता टीकू तलसानिया की हेल्थ अपडेट

साउथ इंडियन सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती और उनके परिवारवाले मुश्किल में फंस गए हैं। उन सभी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 11:10:13

2 News : वेंकटेश और राणा दग्गुबाती के खिलाफ दर्ज हुआ केस, शिखा ने दी पिता टीकू तलसानिया की हेल्थ अपडेट

साउथ इंडियन सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती और उनके परिवारवाले मुश्किल में फंस गए हैं। उन सभी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने फिल्म नगर में डेक्कन किचन होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है। सिटी कोर्ट के निर्देश पर फिल्म नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस फाइल किया है। FIR में निर्माता दग्गुबाती सुरेश को आरोपी नंबर एक A1, उनके भाई दग्गुबाती वेंकटेश को A2, सुरेश के बेटे एक्टर राणा दग्गुबाती को A3 और राणा के भाई निर्माता दग्गुबाती अभिराम को A4 के रूप में नामित किया गया है।

मामला IPC की धारा 448, 452, 458 और 120B के तहत अतिक्रमण और आपराधिक साजिश के तहत दर्ज किया गया है। शनिवार को नामपल्ली कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने और कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन के लिए एक्शन लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने वेंकटेश और उनके परिवारवालों के खिलाफ अवैध विध्वंस का आरोप लगाते हुए नंद कुमार की शिकायत के आधार पर आदेश जारी किया है। नंद कुमार ने आरोप लगाया कि सिटी सिविल कोर्ट से लंबित रोक और तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद आरोपियों ने अवैध रूप से प्रॉपर्टी में एंट्री की और असामाजिक तत्वों की मदद से नुकसान पहुंचाया।

नवंबर 2022 में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने दग्गुबाती परिवार से पट्टे पर ली गई जमीन पर नंद कुमार के होटल और आस-पास की संरचनाओं को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया था। तब नंद कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। जनवरी 2024 में दग्गुबाती परिवार ने होटल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। फिर नंद कुमार अदालत के आदेशों के उल्लंघन के लिए नामपल्ली कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तोड़फोड़ से उन्हें 20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

‘बाहुबली’ में विलेन की भूमिका निभा मशहूर हुए राणा दग्गुबाती के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपने ओटीटी शो ‘द राणा दग्गुबाती शो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राणा का शो अमेजन प्राइम वीडियो पर नवंबर 2024 को स्ट्रीम किया गया था। वे पिछले साल रजनीकांत की मूवी ‘वेट्टियन’ में भी नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनाम’ है, जो 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2 News : वेंकटेश और राणा दग्गुबाती के खिलाफ दर्ज हुआ केस, शिखा ने दी पिता टीकू तलसानिया की हेल्थ अपडेट

तीन दिन पहले एक्टर टीकू तलसानिया को आया था ब्रेन स्ट्रोक, बेटी ने दी यह जानकारी

टीवी और सिनेमा की दुनिया के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया (70) मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर टीकू के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं। पहले खबर आई थी कि टीकू को हार्ट अटैक आया है, लेकिन बाद में उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने ‘एनडीटीवी’ को बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। टीकू की बेटी एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने रविवार को उनकी हेल्थ अपडेट दी।

शिखा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रशंसकों और फॉलोअर्स को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। शिखा ने लिखा, “यह हम सभी के लिए भावनात्मक समय है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिताजी अब काफी बेहतर हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हम कोकिला अंबानी अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के प्रति उनके द्वारा किए गए हर कार्य के लिए आभारी हैं और उनके प्रशंसकों के प्रति भी उनके अपार प्रेम के लिए आभारी हैं।”

उल्लेखनीय है कि टीकू ‘ये जो है जिंदगी’ और ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ सहित कई सीरियल में कॉमेडियन के रूप में मशहूर हुए। उन्होंने ‘अंदाज अपना अपना’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘इश्क’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘हंगामा’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की चमक बिखेरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा