Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नड्डा व अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा मुख्यालय में हंगामा, मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने की मांग, धरना पर बैठे कार्यकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर के ठीक कुछ घंटे पहले बीजेपी मुख्यालय पर हंगामा हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 6:48:51

नड्डा व अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा मुख्यालय में हंगामा, मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देने की मांग, धरना पर बैठे कार्यकर्ता

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर के ठीक कुछ घंटे पहले बीजेपी मुख्यालय पर हंगामा हो गया। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने मौजूदा विधायकों को लेकर नाराजगी जताई और उनको दोबारा मौका नहीं देने की मांग की। साथ ही किसी नए चेहरे को टिकट देने की पैरवी की।

दरअसल, शाह और नड्डा भाजपा के शीर्ष नेताओं से चर्चा के लिए देर शाम जयपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों संग टिकटों, चुनाव मैनेजमेंट और चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा करेंगे, लेकिन इस बैठक से पहले अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिता भदेल के खिलाफ नारेबाजी की और चेहरा बदलने के साथ नए कैंडिडेट को मौका देने की मांग की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक के दो-तीन बार जीतने के बाद भी क्षेत्र में ऐसा कोई विकास का काम नहीं हुआ, जिसके नाम पर हम जनता के बीच जाकर वोट मांग सकें। कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिता भदेल पर बदसलूकी करने के भी आरोप लगाए। इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के अंदर जाकर प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया।
bjp visit of nadda and amit shah,demand of not giving tickets to sitting mlas,workers sitting on strike,amit shah,bjp news भाजपा-संघ नेताओं के साथ मंत्रणा

जानकारी के अनुसार शाह-नड्डा अपने जयपुर दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा के प्रथम पंक्ति के नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कुछ शीर्ष पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।

मैराथन बैठकों का व्यस्त कार्यक्रम

शाह-नड्डा जयपुर दौरे के दौरान मैराथन बैठकों में व्यस्त रहने वाले हैं। दोनों नेताओं के विभिन्न सत्र में नेताओं से मुलाकातों का शेड्यूल बनाया गया है। इन बैठकों में चुनावी मंत्रणा के साथ ही आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर नज़र

दोनों वरिष्ठतम नेताओं का दौरा ऐसे समय में लग रहा है जब भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक नहीं बल्कि दो सूचियां जारी कर दी हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में भी पहली सूची जारी हो चुकी है। ऐसे में अब पार्टी का पूरा फोकस शेष रहे राजस्थान पर है।

माना जा रहा है कि शाह-नड्डा के इस दौरे पर पहली सूची में जारी किये जाने दावेदारों पर मंथन करने एक नाम फाइनल कर लिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वक्त पार्टी अधिकृत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

ये रहेगा शाह-नड्डा कार्यक्रम


- शाम 7 बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

- एयरपोर्ट से दोनों नेता सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय जाएंगे

- रात 8 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे

- बैठक के बाद रात्रि विश्राम जयपुर में

- गुरुवार सुबह दोनों नेता जाएंगे संघ कार्यालय

- आगामी चुनावों में संघ की भूमिका पर करेंगे चर्चा

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका