Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs KKR : दोनों टीमों का मिडिल ऑर्डर बन रहा बड़ी चिंता, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और ओएन मोर्गन की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 2:39:31

RCB vs KKR : दोनों टीमों का मिडिल ऑर्डर बन रहा बड़ी चिंता, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज रविवार को पहली बार डबल हेडर खेला जा रहा हैं जिसका पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और ओएन मोर्गन की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना है। RCB अपने पिछले दोनों मैच जीत चुकी है। जबकि, KKR टीम 2 में से 1 मैच जीती और 1 हारी है। आज इस मैच में रोमांच देखने को मिलेगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती हैं।
KKR के गेंदबाजों ने पिछले दोनों मैच में शानदार प्रदर्शन किया

कोलकाता टीम के लिए एक चीज जो सबसे अच्छी रही, वह है उनकी गेंदबाजी। SRH के खिलाफ अपने पहले मैच में KKR के गेंदबाजों ने 188 रन के टारगेट को आसानी से डिफेंड किया था। वहीं, MI की मजबूत बैटिंग लाइन अप को 152 रन पर ढेर कर दिया था। प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस और आंद्र रसेल ने विपक्षी टीम को खूब परेशान किया है। ऐसे में टीम इसी बॉलिंग लाइन अप के साथ मैदान पर उतरेगी। हरभजन सिंह की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है।

बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल और शाहबाद टॉप परफॉर्मर रहे

वहीं, बेंगलुरु को अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच जिताया है। मुंबई के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में एबी डिविलियर्स और हर्षल पटेल के इंडिविजुअल परफॉर्मेंस की वजह से टीम जीती। जबकि, हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज अहमद ने अपने दम पर मैच जिताया था। बेंगलुरु का मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय

बेंगलुरु के लिए उनका मिडिल ऑर्डर का एकसाथ क्लिक नहीं कर पाना चिंता का विषय रहेगा। 2020 सीजन में RCB इकलौती टीम थी, जिसने 7 से 15 ओवर के बीच सिर्फ 7 के रन रेट से स्कोर किया था। इस सीजन में भी टीम ने 2 मैच में मिडिल ओवर्स में 60/3 और 56/3 रन बनाए। इतने अच्छे बैटिंग लाइन अप के बावजूद SRH के खिलाफ पिछले मैच में RCB टीम 8 विकेट पर सिर्फ 149 रन ही बना सकी। 6 बल्लेबाज तो 20+ रन का स्कोर भी नहीं बना सके थे।

पिच रिपोर्ट

यहां स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं। इस सीजन में स्पिनर्स ने इस ग्राउंड पर 26 विकेट लिए हैं। रिस्ट स्पिनर्स राहुल चाहर, मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने इस पिच पर अच्छी गेंदबाजी की है। इस सीजन में इस ग्राउंड पर अब तक 5 मैच हुए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम 4 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका