न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर: चिकित्सा विभाग ने सीज किया 400 किलो सड़ा मावा, बिक्री के लिए बाजार में आने वाला था

दीपावली नजदीक आने के साथ ही घटिया और फफूंद लगा मावा पकड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को बीकानेर में चिकित्सा विभाग ने 400 किलो घटिया और फफूंद लगा हुआ मावा एक स्टोर से बरामद किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 9:05:06

बीकानेर: चिकित्सा विभाग ने सीज किया 400 किलो सड़ा मावा, बिक्री के लिए बाजार में आने वाला था

दीपावली नजदीक आने के साथ ही घटिया और फफूंद लगा मावा पकड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को बीकानेर में चिकित्सा विभाग ने 400 किलो घटिया और फफूंद लगा हुआ मावा एक स्टोर से बरामद किया। यह मावा बाजार में बिकने के लिए आ सकता था। CMHO ने इस मावे का सैंपल लिया है और जांच के लिए भेजा जा रहा है। पहले मावा सीज किया गया, फिर शाम को उसे नष्ट करा दिया गया।

CMHO डॉ ओ पी चाहर ने बताया कि कमला कॉलोनी के जिस कोल्ड स्टोर पर 2 दिन पूर्व कार्रवाई की गई थी, उसी गली में एक और कोल्ड स्टोर के संबंध में सूचना मिली कि वहां बड़ी तादाद में घटिया और फफूंद लगा मावा रखा हुआ है। इस पर कलेक्टर नमित मेहता ने तुरंत दल का गठन किया, जिसमें सीएमएचओ डॉ ओ पी चाहर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली शामिल थे। इस टीम में नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा व पुलिस से सीआई अनिल कुमार व रमेश सर्वटा को दल में जोड़ा गया। दल ने स्नो कोल्ड स्टोर पर दबिश देकर 22 टिन में लगभग 400 किलो सड़ा हुआ खराब मावा जब्त किया। इस मावे को तत्काल नष्ट करवाने के लिए भेजा गया। इसमें से जांगू मावा भंडार व अशोक मावा भंडार के रखे पीपों से दो नमूने लेकर जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा गया है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग से महेंद्र जायसवाल व संजय शर्मा भी मौजूद थे।

सोमवार को भी इसी कोल्ड स्टोर पर कार्रवाई जारी रहेगी तथा स्टोर में रखे शेष 800 किलो से ज्यादा मावे में से भी कुछ और खाद्य नमूने लिए जाएंगे। CMHO डॉ ओ पी चाहर ने लोगों से अपील की है कि वे खुली पड़ी या खराब दिख रही खाद्य सामग्रियों की खरीद न करें बल्कि प्रशासन को सूचित करें, ताकि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट