न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमला: मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर मचा सियासी घमासान

हमारे देश में इस सरकार द्वारा लगातार हिंदुत्व की बातें की जाती हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय खुद को असहज और असुरक्षित महसूस कर रहा है। जब आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करते हैं और देखते हैं कि हमलावर लोगों की पहचान पूछकर उन्हें मार रहे हैं, तो इसका कारण देश में फैली धार्मिक खाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 7:46:28

पहलगाम हमला: मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर मचा सियासी घमासान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। वाड्रा ने न केवल इस हमले को केंद्र सरकार के ‘हिंदुत्व एजेंडे’ से जोड़ा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘संदेश’ बताया।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “हमारे देश में इस सरकार द्वारा लगातार हिंदुत्व की बातें की जाती हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय खुद को असहज और असुरक्षित महसूस कर रहा है। जब आप इस आतंकी हमले का विश्लेषण करते हैं और देखते हैं कि हमलावर लोगों की पहचान पूछकर उन्हें मार रहे हैं, तो इसका कारण देश में फैली धार्मिक खाई है।”

वाड्रा ने आगे कहा कि आतंकी हमलावरों द्वारा धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या करना इस बात की ओर इशारा करता है कि ‘मुसलमान खुद को कमज़ोर महसूस कर रहे हैं’ और यह हमला प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है।

उन्होंने कहा, “इस प्रकार की घटनाएं केवल तभी रुकेंगी जब देश में शीर्ष स्तर से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत एक सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां हर समुदाय खुद को सुरक्षित महसूस करे।”

बीजेपी ने जताई तीखी आपत्ति

वाड्रा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने वाड्रा के बयान का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “चौंकाने वाला! सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा न केवल आतंकियों के कृत्य का बचाव कर रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के लिए भारत को ही दोषी ठहरा रहे हैं।”

गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमलावरों ने पहले पीड़ितों से धर्म और नाम पूछे, फिर उनकी पहचान के आधार पर गोलियां चलाईं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब