Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अलवर में प्रियंका गाँधी का रोड शो, ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के दौरे पर आएंगे। शाह जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में परकोटे में रोड-शो करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 10:41:27

जयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अलवर में प्रियंका गाँधी का रोड शो, ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

जयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के दौरे पर आएंगे। शाह जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में परकोटे में रोड-शो करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में रोड शो करेंगी। इसके बाद दौसा लोकसभा क्षेत्र के बांदीकुई में प्रियंका की चुनावी सभा होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर में पहली बार रोड शो करेंगे। रोड शो से भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। रोड शो में 2.4 किलोमीटर की दूरी तय होगी और इस दौरान कुल 1 घंटे का समय लगेगा। लगभग 1100 किलो फूल की व्यवस्था की जा रही है। सांगानेरी गेट की तरफ से सोमवार की शाम 5: 30 बजे गृहमंत्री अमित शाह के रथ की एंट्री होगी। जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रत्याशी मंजू शर्मा सवार रहेंगी।

शाम 6 बजे सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हनुमान मंदिर से रोड शो शुरू होगा। यहां से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पहुँचेगा। इस रोड शो से जयपुर की अन्य सीटों पर भी सन्देश देने की तैयारी है। जिसमें आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल विधानसभा सीट को कवर किया जाएगा। रथ पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा रहेंगी।

अलवर में प्रियंका का रोड शो


प्रियंका गांधी का रोड शो सोमवार दोपहर 1 जेल सर्किल से शुरू होगा। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जिसके बाद प्रियंका गांधी दौसा प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा के समर्थन में चुनावी सभा करने के लिए दौसा जाएंगी। दौसा जिले के बांदीकुई में दोपहर 3 बजे प्रियंका गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सभा के दौरान भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
अमित शाह का रोड शो, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, ये रास्ते रहेंगे बंद

जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल बाजार, बापू बाजार, नेहरु बाजार में मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से निषेध होगी और नो-व्हीकल जोन रहेगा।गलता गेट चौराहा से रामगंज चौपड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को गलता गेट चौराहा से दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। आमेर, जलमहल की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात को रामगढ़ मोड से धोबीघाट की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। रामगढ़ मोड से सुभाष चौक बडी चौपड की तरफ आने वाले सुभाष चौक, चार दरवाजा, घोडा निकास रोड, रामगंज चौपड होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।रामगंज चौपड से बडी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को रामगंज चौपड से डायवर्ट कर घाटगेट एवं चार दरवाजा की तरफ संचालित किया जाएगा। फूटा खुर्रा से बडी चौपड की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं आ सकेगा। ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से चौगान चौराहा होकर छोटी चौपड आने वाला सामान्य यातायात को ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से माउंट रोड की तरफ तथा चौगान चौराहा से 12 भाइयों के चौराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

संजय सर्कल से संसार चन्द्र रोड पर डायवर्ट कर संचालित

संजय सर्कल से चांदपोल बाजार में आने वाले सामान्य यातायात को संजय सर्कल से संसार चन्द्र रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर झोटवाडा रोड से संजय सर्कल की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को दूधमंडी से माधोसिंह सर्कल, पानीपेच तिराहा से जयसिंह हाई-वे पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। गर्वमेंट हॉस्टल से अजमेरी गेट की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार पांच बत्ती से सेन्ट जेवियर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। अत्यधिक दबाव होने पर यातायात गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा से गर्वमेंट प्रेस चौराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार में जाने वाले सामान्य यातायात को अजमेरी गेट तिराहा से यादगार तिराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। घाटगेट से चार दीवारी में प्रवेश करने वाले सामान्य यातायात को घाटगेट चौराहा से गुरुद्वारा मोड, सोफिया स्कूल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गणगौरी बाजार से सार्दुल सिंह की नाल, नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योढ़ी से गोविन्द देव जी मंदिर की तरफ चलने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

गुरुद्वारा मोड़ से घाटगेट चौराहा

गुरुद्वारा मोड़ से घाटगेट चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को अत्यधिक दबाव होने पर गुरुद्वारा मोड़ से गोविन्द मार्ग पर आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।गांधी सर्कल से रामनिवास बाग की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को त्रिमूर्ति सर्कल से गोविन्द मार्ग, नारायण सिंह तिराहा की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।आरोग्य पथ तिराहा से सामान्य यातायात को सूचना केन्द्र की तरफ डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। टोंक रोड से आने वाले सामान्य यातायात को अत्यधिक दबाव होने पर पृथ्वीराज टी पॉइंट से पृथ्वीराज रोड, अशोका टी. पॉइंट से अशोक मार्ग पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। रोड शो के दौरान अजमेरी गेट से मिनर्वा सर्कल तक सभी प्रकार का सामान्य यातायात बंद रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका