न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के चलते 250 मीटर नीचे गिरी बस, 36 मरे, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजा: PM

जम्मू कश्मीर में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 2:21:04

जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा, ओवरटेकिंग के चलते 250 मीटर नीचे गिरी बस, 36 मरे, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख मुआवजा: PM

जम्मू। जम्मू कश्मीर में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस 250 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ भी सकता है। बस जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और बस ढाई सौ मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी।

कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। कुछ मरीजों को जीएमसी जम्मू के लिए भी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया है की प्रथम दृष्टया मामला ओवरटेकिंग का लगता है।

पुलिस ने बताया कि रास्ते पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और तीनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर जिले के कमिश्नर, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को तुरंत इलाज मिले इसके लिए भी अधिकारी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया
डोडा में हुई बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा 'अस्सार क्षेत्र में बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अभी जम्मू-कश्मीर के डोडा के डीसी हरविंदर सिंह से बात की। दुर्भाग्य से 5 लोगों की मृत्यु हो गई. घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में ट्रांसफर किया जा रहा है। अधिक घायलों को ट्रांसफर करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यकतानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत