न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

14 मई 2023 को पेपर लीक और नकल के कारण रद्द हुई थी RO और EO परीक्षा, रविवार को दोबारा हुई आयोजित

2023 में हुई राजस्व अधिकारी (आरओ) और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) की परीक्षा पेपर लीक और नकल के के कारण रद्द होने के बाद रविवार को दोबारा आयोजित कराई गई। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित से इस परीक्षा में 4 लाख 37 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिनके लिए 26 जिलों में 1318 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 4:34:26

14 मई 2023 को पेपर लीक और नकल के कारण रद्द हुई थी RO और EO परीक्षा, रविवार को दोबारा हुई आयोजित

जयपुर। 2023 में हुई राजस्व अधिकारी (आरओ) और अधिशाषी अधिकारी (ईओ) की परीक्षा पेपर लीक और नकल के के कारण रद्द होने के बाद रविवार को दोबारा आयोजित कराई गई। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित से इस परीक्षा में 4 लाख 37 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिनके लिए 26 जिलों में 1318 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई।

स्वायत्त शासन विभाग में 90 अधिशाषी अधिकारी और 21 राजस्व अधिकारी पदों के लिए आयोजित कराई गई इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों कि त्रिस्तरीय जांच के बाद परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी गई। परीक्षा से ठीक 1 घंटे पहले 11:00 ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। समय सीमा से देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद एग्जाम सेंटर पर एग्जाम पेपर पहुंचाए गए।

आरओ और ईओ का दोबारा एग्जाम

आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, अभ्यार्थियों की पहचान के लिए मूल आधार कार्ड जांच किया गया और यदि इस आधार कार्ड में फोटो स्पष्ट नजर नहीं आ रही तो किसी अन्य पहचान पत्र से मिलान किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के फोटो युक्त पहचान पत्र उपलब्ध नहीं थे, उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं दिया गया।

वहीं परीक्षा में ओएमआर शीट में अभ्यर्थियों को पांच विकल्प दिए गए, जिनमें से एक विकल्प को भरना अनिवार्य किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर अजमेर, जयपुर के अलावा अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, डीडवाना- कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए।

ज्ञातव्य है कि पूर्व में 14 मई 2023 को दो चरणों में ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसी दिन बीकानेर में परीक्षा में नकल का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 6 अगस्त 2023 को पुलिस ने एग्जाम सेंटर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल होने की जानकारी दी। वहीं जांच में सामने आया कि सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों में नागौर के एक ही गांव खजवाना के 6 कैंडिडेट्स ऐसे थे, जिन्हें ठीक से पढ़ना तक नहीं आता था। इसके बाद 12 जून 2024 को आरपीएससी ने एटीएस और एसओजी को जांच के लिए पत्र लिखा। वहीं 28 अगस्त 2024 को एसओजी और एटीएस ने कई गोपनीय जानकारी दी। इसके बाद 15 नामजद और 8 अज्ञात कैंडिडेट्स के अलावा पेपर लीक सरगना तुलछाराम कालेर समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और फिर 19 अक्टूबर 2024 को 15 कैंडिडेट समेत 28 संदिग्ध पकड़े गए। इनमें से आधे से ज्यादा सरकारी कर्मचारी थे और आखिर में 25 अक्टूबर 2024 को आरपीएससी में परीक्षा निरस्त करते हुए दोबारा कराने का फैसला लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका