न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गैंडे को टक्कर मारकर भागा ट्रक ड्राइवर, वीडियो देख लोगों में गुस्सा

तेंदुए से लेकर हिरण जैसे बहुत से जानवर हैं जो सड़क पार करने के दौरान गाड़ियों-ट्रक आदि से टकरा जाते हैं। ताजा मामला असम से सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे गैंडे को टक्कर मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 4:39:25

गैंडे को टक्कर मारकर भागा ट्रक ड्राइवर, वीडियो देख लोगों में गुस्सा

तेंदुए से लेकर हिरण जैसे बहुत से जानवर हैं जो सड़क पार करने के दौरान गाड़ियों-ट्रक आदि से टकरा जाते हैं। ताजा मामला असम से सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे गैंडे को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, गैंडे को टक्कर मारने के बाद वह बेजुबान जानवर को तड़पता छोड़ वहां से भाग गया। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है, वह लिख रहे हैं कि लोगों को सावधानी से ड्राइव करना चाहिए।

इस घटना का वीडियो असम के मुख्यमंत्री (CM) हिमंत बिस्व सरमा ने 9 अक्टूबर को ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में बताया, 'गैंडे हमारे खास मित्र हैं, हम किसी को उन पर अत्याचार नहीं करने देंगे। हल्दीबाड़ी की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गैंडा बच गया, वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को पकड़ उस पर जुर्माना लगाया गया।'

उन्होंने आगे लिखा- काजीरंगा (नेशनल पार्क) में जानवरों को बचाने के संकल्प में हम 32 किलोमीटर के 'स्पेशल एलिवेटेड कॉरिडोर' पर काम कर रहे हैं। सीएम के ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 23 हजार से अधिक लाइक्स और करीब 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

यह वीडियो 10 सेकंड का है, जिसमें हम देख सकते हैं कि जंगल से एक गैंडा निकलता है और सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए दौड़ता है कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर वाहन को रोकने की बजाय गैंडे को टक्कर मारकर वहां से भाग जाता है। ऐसे में बेजुबान गैंडा घायल होकर सड़क पर गिर जाता है। हालांकि, वह किसी तरह दोबारा खड़ा होता है लेकिन घबारकर फिर से गिर जाता है। अंत वह हिम्मत करके पैरों पर खड़ा होता है और वापस जंगल में उसी तरफ चला जाता है जहां से वह निकला था।

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने भी यह क्लिप ट्वीट किया और लिखा- दोस्तों एनिमल कॉरिडोर्स से गुजरते समय हम सावधानी तो रख ही सकते हैं। वीडियो असम के हल्दीबाड़ी एनिमल कॉरिडोर का है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत