न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटवारी भर्ती प्रक्रिया पर विधानसभा में बोले राजस्व मंत्री, जल्द पूरी की जाएगी चयन प्रक्रिया

शुक्रवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में बोला कि कोरोना के कारण और उस समय कर्मचारी चयन बोर्ड के हालातों के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 9:50:51

पटवारी भर्ती प्रक्रिया पर विधानसभा में बोले राजस्व मंत्री, जल्द पूरी की जाएगी चयन प्रक्रिया

राजस्थान में 4421 पदों पर पटवारी भर्ती प्रक्रिया होनी है जिसकी विज्ञप्ति जनवरी 2020 में जारी की गई थी अर्थात 14 महीने पहले निकली इस प्रक्रिया का अभी तक पहला चरण भी नहीं हो पाया हैं जिसमें 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। इसको लेकर आज शुक्रवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में बोला कि कोरोना के कारण और उस समय कर्मचारी चयन बोर्ड के हालातों के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि चयन बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है और जल्द ही पटवारियों की भर्ती परीक्षा करवाकर चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, ताकि रिक्त पड़े पदों को भरा जा सके। कर्मचारी चयन बोर्ड ने बीते साल पटवारी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया था। ये परीक्षा इसी साल जनवरी में 6 चरणों में प्रस्तावित थी। लेकिन उस समय राज्य में रेलवे की ओर से करवाई जा रही NTPC की परीक्षा को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था।

प्रदेश में इन दिनों पटवारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके कारण राजस्व विभाग और आमजन के अहम काम अटके पड़े हैं। राजस्व मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण आवश्यक कार्य बाधित नहीं होने दिए जाएंगे। इसके लिए हमने पटवारियों के समकक्ष या उनसे उच्च स्तर के अधिकारियों को पटवारियों के कार्य करने के आदेश दिए हैं।

पटवारियों की हड़ताल को लेकर राजस्व मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय साल 2018 में हुए कुछ समझौतों के कारण ये हड़ताल हुई है। उस समय सरकार ने पटवारियों से कई समझौते तो कर लिए, लेकिन उनको पूरा करने का कोई काम नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद पटवारियों की कई मांगों को हमने स्वीकार कर लिया है। इसमें शैक्षणिक योग्यता के संबंध में फैसले लिए गए हैं। अब पटवारी ग्रेड-पे बढ़ाने और पदोन्नति नियमों में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं, जो वित्त विभाग में लंबित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती